बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन आज (24 जनवरी) को अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। वरुण और नताशा ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं, जिन्हें खुद वरुण ने शेयर किया है।
शादी के बंधन में बंधे वरुण धवन और नताशा दलाल, दूल्हा दुल्हन की पहली तस्वीर आई सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरुण धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा है, 'जिंदगीभर का प्यार आज ऑफिशियल हो गया।' इन तस्वीरों में वरुण और नताशा बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।
वरुण ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वरुण और नताशा वरमाला डालकर बैठे हुए हैं। इस तस्वीर में नताशा, वरुण की तरफ बड़े ही प्यार से देख रही हैं। तो वहीं वरुण भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों एक दूसरे का हाथ थामे फेरे ले रहे हैं।
वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी अलीबाग स्थित मेंशन हाउस में हुई है। इस मौके पर दोनों ही परिवारों से कुछ खास दोस्त ही उपस्थित रहे। वरुण और नताशा की शादी पूरे रीति रिवाज के साथ एक प्राइवेट सेरेमनी के रूप में हुई है। जिसमें दोनों ही बेहद ही खूबसूरत और खुश नजर आए।
बात करें वरुण धवन और नताशा दलाल के बारे में तो ये दोनों बचपन से ही एक दूसरे को जानते हैं। दोनों को एक साथ पार्टीज में और फंक्शंस में भी स्पॉट किया जाता था। साल 2018 से ही इनकी शादी के कयास लगाए जा रहे थे।
पढ़ें: Bigg Boss के घर पहुंचे हर्ष लिंबाचिया और राघव जुयाल, राखी- अली की उड़ाई जमकर खिल्ली