वरुण धवन और नताशा दलाल एक दूजे के हो गए हैं। अलीबाग में एक निजी समारोह में कपल ने सात फेरे लिए। वरुण धवन ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। शादी के बाद वे और नताशा वेन्यू के बाहर मीडिया से मिलने पहुंचे।
शादी के बाद नताशा दलाल को देखते ही फोटोग्राफर्स ने चिल्लाया ‘भाभी-भाभी’, वरुण धवन ने कहा- ‘धीरे बोलो वो..’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई नवेली जोड़ी वरुण और नताशा पैपराजी के सामने पहुंचे और तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ रखा था। मीडिया को देखते ही वरुण ने उन्हें हैलो कहा, वहीं नताशा उतनी सहज नहीं दिख रही थीं। फोटोग्राफर्स ने उन्हें देखते ही भाभी भाभी पुकारना शुरू कर दिया।
फोटोग्राफर्स के चिल्लाने पर वरुण धवन कहते हैं 'आराम से ले लो। वो डर जाएगी।' इसके बाद फोटोग्राफर्स उनसे कहते हैं कि 'अभी तो आदत डालना पड़ेगा।' वरुण वहां मौजूद मीडिया वालों से पूछते हैं कि उन्होंने खाना खा लिया ना?
शादी में नताशा ने खुद का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ब्लाउज और दुपट्टा ले रखा था। उनके डायमंड ज्वैलरी उनके लुक को कंम्पलीट कर रहे थे। नताशा पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं। उनका खुद का ब्रांड लेबल है। वहीं वरुण धवन ने भी व्हाइट कलर की शेरवानी कैरी की।
वरुण धवन अपनी शादी का रिसेप्शन दो फरवरी को मुंबई में देंगे। कोविड 19 को देखते हुए जहां शादी में सीमित लोगों को ही निमंत्रण भेजा गया था वहीं माना जा रहा है कि रिसेप्शन में बॉलीवुड की कई हस्तियां नजर आ सकती हैं। वरुण की शादी में बॉलीवुड से करण जौहर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और निर्देशक कुणाल कोहली नजर आए।
वरुण धवन की शादी में भावुक हुए करण जौहर, सोशल मीडिया पर लिखा- ‘मेरा लड़का बड़ा हो गया है’