फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varun Dhawan: शादी के बंधन में बंधने जा रहे वरुण धवन, जानिए कौन हैं होने वाली पत्नी नताशा दलाल

Sun, 24 Jan 2021 01:58 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 24 Jan 2021 01:58 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan and Natasha Dalal Wedding Know About Their Love Story and Who is Actors Wife Natasha
वरुण धवन, नताशा दलाल - फोटो : instagram/varundvn

इन दिनों बॉलीवुड से यदि कोई सुर्खियों में है तो वो हैं अभिनेता वरुण धवन। उनके सुर्खियों में रहने की वजह है अभिनेता की शादी। दरअसल वरुण धवन अब से कुछ ही देर में अपनी लेडी लव नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वरुण और नताशा की शादी आज यानी 24 जनवरी को है। वेन्यू से कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। इस शादी से पहले वरुण धवन के फैंस के मन में उनकी होने वाली पत्नी के बारे में जानने की जिज्ञासा है। तो आइये हम आपको बताते हैं कि कौन हैं वरुण धवन की होने वाली दुल्हनिया और कहां हुई थी इन दोनों की मुलाकात...

Varun Dhawan and Natasha Dalal Wedding Know About Their Love Story and Who is Actors Wife Natasha
वरुण धवन और नताशा दलाल - फोटो : वीरल भयानी, इंस्टाग्राम

वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की तैयारियां तो पहले से ही शुरू हो गई थीं। अब इन दोनों की शादी का लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। लेकिन इसी बीच वरुण के फैंस के मन में ये सवाल भी आते हैं कि आखिर नताशा दलाल हैं कौन ? उनकी वरुण धवन से मुलाकात कैसे हुई ? फैंस के इन सवालों का जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं।

Varun Dhawan and Natasha Dalal Wedding Know About Their Love Story and Who is Actors Wife Natasha
वरुण धवन और नताशा दलाल - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल नताशा दलाल एक स्थापित फैशन डिजाइनर हैं। नताशा का खुद का ब्रांड लेबल है। उन्होंने अपनी पढ़ाई न्यूयॉर्क से की है। न्यूयॉर्क से पढ़ाई पूरी करने के बाद नताशा साल 2013 में भारत लौटी थीं। वरुण और नताशा बचपन से दोस्त रहे हैं। इन दोनों को कई पार्टीज और बॉलीवुड की गैदरिंग्स में साथ देखा जाता रहा है। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan and Natasha Dalal Wedding Know About Their Love Story and Who is Actors Wife Natasha
Varun and Natasha - फोटो : Instagram

वरुण और नताशा की लव स्टोरी एक म्यूजिक कॉन्सर्ट से शुरू हुई थी। दरअसल ये दोनों ही उस समय 11वीं या 12वीं में पढ़ते थे। एक इंटरव्यू के दौरान वरुण ने इस बारे में खुलासा किया था कि रिलेशनशिप में आने से पहले नताशा वरुण को करीब तीन या चार बार रिजेक्ट कर चुकी थीं। इसके बाद आखिर में उन्होंने वरुण की फीलिंग्स को समझा और वरुण के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन
Varun Dhawan and Natasha Dalal Wedding Know About Their Love Story and Who is Actors Wife Natasha
Varun Dhawan Natasha Dalal - फोटो : twitter

वरुण और नताशा कई साल से साथ हैं। साल 2017 में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि इन दोनों का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन कुछ ही समय में वरुण ने इन खबरों को खारिज कर दिया। जिसके बाद साल 2018 में इन दोनों की शादी की अफवाहें भी उड़ने लगीं। जो साल 2019 तक जारी रहीं। इस पर वरुण ने रिएक्शन देते हुए कहा था कि वो इतनी जल्दी शादी नहीं करने वाले हैं। हालांकि अब साल 2021 में वरुण और नताशा शादी के बंधन में बंध रहे हैं।

पढ़ें: हाथी की हत्या पर भड़के बॉलीवुड स्टार्स और लैरी किंग का निधन, पांच खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed