फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब से कुछ ही देर में सात फेरे लेंगे वरुण धवन और नताशा दलाल, सामने आईं वेन्यू की तस्वीरें

Sun, 24 Jan 2021 02:08 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 24 Jan 2021 02:08 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan and Natasha Dalal Wedding Venue and Inside Photos of Dhawan's Wedding
the mansion house - फोटो : social media

वरुण धवन और नताशा दलाल अब से कुछ ही देर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। यह शाही शादी अलीबाग स्थित मेंशन हाउस में हो रही है। इस मौके पर दोनों ही परिवारों से कुछ खास दोस्त ही उपस्थित हैं। आइए जानते हैं इस शाही विला के बारे में सबकुछ। बता दें कि इस विला का एक दिन का किराया 4 लाख रुपये है। 

Varun Dhawan and Natasha Dalal Wedding Venue and Inside Photos of Dhawan's Wedding
द मेंशन हाउस - फोटो : social media

द मेंशन हाउस 25 बेडरूम का एक शानदार विला है। यहां का एक दिन का किराया लगभग चार से साढ़े चार लाख रुपये है। इसमें रहना और खाना फ्री है। इसके चलते इस प्रॉपर्टी का वे लगभग 12 लाख रुपये देंगे। अगर प्रॉपर्टी की बात करें तो इसमें एक बहुत बड़ा स्विमिंग पूल और गार्डन एरिया भी है। इसके अलावा इसके चारों तरफ ग्रीनरी भी है और यहां शांति का वातावरण भी है।

Varun Dhawan and Natasha Dalal Wedding Venue and Inside Photos of Dhawan's Wedding
वरुण धवन की शादी - फोटो : instagram/viralbhayani

कोरोना वायरस को देखते हुए वरुण धवन की शादी में बॉलीवुड के कुछ चुनिंदा लोगों को ही न्योता दिया गया है। जिनमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करण  जौहर, कटरीना कैफ और सलमान खान जैसे नाम शामिल है। 'हम तुम' और 'फना' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले फिल्मकार कुणाल कोहली अपनी पत्नी और बेटी के साथ शुक्रवार शाम अलीबाग के मेंशन हाउस पहुंच चुके हैं। कुणाल वरुण धवन के चचेरे भाई हैं और शादी के सभी उत्सवों में शामिल होंगे। तीनों को घर के बाहर स्पॉट किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan and Natasha Dalal Wedding Venue and Inside Photos of Dhawan's Wedding
वरुण धवन - फोटो : वीरल भयानी

इसी बीच खबर है कि वेन्यू पर पहुंचते समय वरुण धवन की गाड़ी का एक छोटा एक्सीडेंट हो गया था। वरुण धवन और नताशा दलाल बचपन एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों काफी लंबे समय से एक साथ हैं। दोनों के परिवार वाले भी एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं।

विज्ञापन
Varun Dhawan and Natasha Dalal Wedding Venue and Inside Photos of Dhawan's Wedding
वरुण धवन, नताशा दलाल - फोटो : instagram/varundvn

बीते शनिवार को मेहंदी और संगीत का आयोजन किया गया था। साथ ही वरुण धवन की बैचलर पार्टी भी हुई। शादी की सभी रीति रिवाज को पूरा करने के लिए 22 जनवरी को ही दोनों फैमिली और मेहमान अलीबाग पहुंच गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed