{"_id":"600cf53a8ebc3e30d030a6a1","slug":"varun-dhawan-car-meets-with-a-minor-accident-on-the-way-to-alibaug-no-one-suffered-injuries","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वेडिंग वेन्यू पहुंचने से पहले वरुण धवन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे अभिनेता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वेडिंग वेन्यू पहुंचने से पहले वरुण धवन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे अभिनेता
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sun, 24 Jan 2021 09:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Varun Dhawan and Natasha Dalal
Link Copied
वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। चंद घंटों बाद ही दोनों सात फेरे लेने वाले हैं। इसी बीच खबर है कि वरुण धवन की गाड़ी का एक छोटा एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि जब अभिनेता अपने कुछ दोस्तों के साथ अलीबाग के लिए निकले थे, तब ये हादसा हुआ। हालांकि, इस एक्सीडेंट में किसी को भी चोट नहीं आई है। वरुण धवन भी एकदम सुरक्षित हैं।
Trending Videos
2 of 5
Varun Dhawan Natasha Dalal
- फोटो : twitter
बता दें कि वरुण और नताशा 24 जनवरी यानी रविवार को मुंबई के पास अलीबाग में स्थित द मेंशन हाउस में सात फेरे लेंगे। यह एक आलीशान रिजॉर्ट है। 24 जनवरी को शादी करने के बाद वरुण और डेविड की मुंबई में अपने दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन देने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Varun Dhawan Natasha Dalal
- फोटो : twitter
बीते शनिवार को मेहंदी और संगीत का आयोजन किया गया। इसके साथ वरुण धवन की बैचलर पार्टी भी हुई। बैचलर पार्टी में अभिनेता ने सिल्वर कलर का कुर्ता, कोट पैंट और गुलाबी रंग के ग्लासेज पहने हुए थे। तस्वीर में वह कैमरे के सामने पोज देते नजर आए। बताया जा रहा है शादी के वेन्यू के पास ही एक लोकेशन पर बैचलर्स पार्टी रखी गई थी।
4 of 5
Varun Dhawan
- फोटो : instagram
कोरोना वायरस को देखते हुए सीमित लोगों को ही शादी में बुलाया गया। करण जौहर, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर और परिवार के अन्य सदस्य शादी में पहुंचेंगे। सूत्र बताते हैं कि परिवार के लोगों के अलावा डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, फिल्मकार करण जौहर, शशांक खेतान, अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान भी शादी के लिए आमंत्रित हैं। इसके अलावा अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, उनके पति राज कुंद्रा, वाशु भगनानी और रेमो डिसूजा भी इस शादी का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
5 of 5
varun dhawan
- फोटो : social media
कपल की शादी को वही वेडिंग प्लानर्स मैनेज कर रहे हैं जिन्होंने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी के इवेंट को मैनेज किया था। अनुष्का-विराट की तरह वरुण की शादी में भी फोन ले जाने की मनाही है। शादी में नताशा खुद का डिजाइन किया हुआ ड्रेस कैरी करेंगी जबकि वरुण डिजाइनर कुणाल रावल का आउटफिट पहनेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।