{"_id":"5ad2e7a14f1c1ba57f8b4897","slug":"varun-dhawan-father-david-dhawan-favorite-hero-is-rajkummar-rao-want-to-make-film-with-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वरुण नहीं पापा डेविड धवन को पसंद हैं ये एक्टर, बेटे को लेकर बोल दी इतनी बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वरुण नहीं पापा डेविड धवन को पसंद हैं ये एक्टर, बेटे को लेकर बोल दी इतनी बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्म 'अक्टूबर' को दर्शकों से कुछ खास रेस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। हालांकि लोग वरुण धवन की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में वरुण एक सीरियस लवर ब्वॉय बने हैं जो अपनी बीमार गर्लफ्रेंड की दिल से सेवा करते नजर आते हैं। वैसे इंडस्ट्री में वरुण की इमेज एक बबली ब्वॉय की है जो कि बहुत नटखट है। जिसे हर समय हंसते रहना और मस्ती करना पसंद है। वरुण की फैन फॉलोइंग भी बहुत अच्छी है। जहां लाखों लोग उनके फैन हैं वहीं वरुण के पापा और मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन को उनका बेटा एक एक्टर के रूप में बिल्कुल पसंद नहीं। दरअसल वह तो किसी और को अपना पसंदीदा हीरो कहते हैं।
2 of 5
जी हां, आपको बता दें कि डेविड धवन को एक्टर राजकुमार राव बहुत पसंद हैं। वरुण ने खुद बताया है कि उनके पिता सीरियस फिल्म मेकिंग करना चाहते हैं लेकिन इसके लिए वरुण उनकी पसंद नहीं हैं। वह राजकुमार राव के साथ मिल कर फिल्म बनाना चाहते हैं क्योंकि वह उनके फेवरेट एक्टर हैं।
3 of 5
वरुण का कहना है- 'पापा काफी वक्त से सीरियस फिल्म के बारे में सोच रहे हैं लेकिन मेरे साथ नहीं। वह यह सीरियस फिल्म राजकुमार राव के साथ मिलकर बनाना चाहते हैं। राजकुमार राव और पापा ने मिलकर कई बार इस बारे में बात भी की है। मैं उन्हें कहता हूं कि आप उन्हीं के साथ फिल्म कीजिए। वह सीरियस रोल के लिए परफेक्ट हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वरुण ने आगे कहा- 'पापा कभी भी मेरे काम को दूसरों के काम से कंपेयर नहीं करते लेकिन वह 90 के दशक में गोविंदा, सलमान खान और संजय दत्त के साथ मेरी तुलना जरूर करते हैं। वह बात करते हैं कि उन्होंने इतने बड़े स्टार्स के साथ काम किया है।'
विज्ञापन
5 of 5
वरुण कहते हैं- 'पापा बताते हैं कि गोविंदा ने यह सीन ऐसे शूट किया था। सलमान ने ऐसे इस सीन में काम किया था। संजू ने ऐसे काम किया। मेरे पिता ये तुलना करते हैं। मैं जब खाना नहीं खाता तो पापा कहते हैं, सलमान इतने चावल खाता है और मैं कहता हूं कि मैं क्या करूं अगर सलमान इतने चावल खाते हैं तो...। मैं कभी कभी पापा की इस तुलना से इरिटेट हो जाता हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।