दीवाली एक ऐसा मौका होता है जब आमिर खान या शाहरुख खान की फिल्म रिलीज होती है। लंबी छुट्टियों का फायदा भी इन एक्टर्स को मिलता रहा है लेकिन 2020 की दीवाली पर आमिर और शाहरुख की फिल्म रिलीज नहीं होगी। इसके लिए अभी से तारीख रजिस्टर कर ली गई है।
आमिर, शाहरुख नहीं अब दीवाली पर इस एक्टर की आएगी फिल्म, 'रणभूमि' में दिखाएंगे जलवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, निर्देशक शशांक खेतान और करण जौहर ने हाथ मिलाया है और इस फिल्म को 2020 में दीवाली पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म का नाम 'रणभूमि' है। बता दें, इस फिल्म में वरुण अब तक की फिल्मों से काफी अलग अंदाज में नजर आएंगे।
Booking you guys for DIWALI 2020 with #RANNBHOOMI - a big war film starring homeboy @Varun_dvn
This time, the men from ‘Dulhania series’ take a giant leap in their 3rd offering into a solid spectacle with a beating heart! More soon! @karanjohar @apoorvamehta18 @ShashankKhaitan pic.twitter.com/2m3u8XFxUq
धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म का ऐलान करण जौहर ने ट्विटर पर की है। जानकारी के मुताबिक निर्देशक शशांक खेतान ने इस फिल्म की कहानी खासकर वरुण धवन को ध्यान में रखकर लिखी है। वरुण ने भी स्क्रिप्ट पढ़ते ही फिल्म में काम करने के लिए हां कर दी। हालांकि, अभी फिल्म की लीड एक्ट्रेस की तलाशी जारी है।
बता दें कि, वरुण धवन और शशांक ने एक साथ फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बदरीनाथ की दुल्हनिया' में काम किया। इन दोनों ही फिल्मों में वरुण के साथ आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिका निभाई।