फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फादरहुड: वरुण धवन के घर आया नन्हा मेहमान, सोशल मीडिया पर फैंस से पूछा- नाम क्या रखूं?

Tue, 15 Jun 2021 06:21 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 15 Jun 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan opens up on Fatherhood says he has not been able to name his boy
वरुण धवन और उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इस साल अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में बने रहे थे। उन्होंने इस साल जनवरी में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी की थी। वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी बॉलीवुड की चर्चित शादियों में से एक थी। शादी के पांच महीने बीत जाने के बाद अब वरुण धवन ने अपने फैंस से एक ऐसा सवाल पूछा है जिसे सुनकर सब हैरान रह गए हैं।



वरुण धवन का इंस्टाग्राम पोस्ट
वरुण धवन बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने फैंस के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियोज साझा करते रहते हैं। इसी बीच वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो साझा किया है। वरुण ने फादरहुड को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। इस वीडियो में उन्होंने फादरहुड को लेकर और अपने 'लड़के' का नाम रखने को लेकर बात की है, साथ ही मजेदार वीडियो भी साझा किया है। वरुण ने एक फैंस से एक सवाल भी पूछा है जिसे सुनकर लोगों को लगने लगा है कि वरुण 'पापा' बन गए हैं क्या। आइए बताते हैं पूरा किस्सा...

Varun Dhawan opens up on Fatherhood says he has not been able to name his boy
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल वरुण धवन का यह 'लड़का' कोई और नहीं उनका पप्पी (छोटा सा कुत्ता) है। वरुण धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह अपने पप्पी के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वरुण धवन जमीन पर लेटे हुए हैं वहीं उनका पप्पी उनके साथ खेलता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को साझा करते हुए वरुण धवन ने पप्पी के लिए खास मैसेज भी लिखा है, जिसमें उन्होंने फादरहुड और उसके नाम के बारे में बताया है।

Varun Dhawan opens up on Fatherhood says he has not been able to name his boy
वरुण धवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वरुण धवन ने कैप्शन में लिखा, 'फादरहुड, अभी भी मैं मेरे लड़के का नाम नहीं रख पाया हूं, कृपया मेरी मदद करें।' सोशल मीडिया पर वरुण धवन का अपने पप्पी के साथ यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और अलग-अलग कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan opens up on Fatherhood says he has not been able to name his boy
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम

वरुण अक्सर सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखते हैं। कुछ समय पहले भी उन्होंने कोरोना वायरस की इस महामारी में बहुत से डॉक्टरों पर हो रहे हमलों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। साथ ही ऐसे हमलों की निंदा भी की थी। बीते कुछ दिनों में कोरोना पीड़ित मरीजों की परिजनों की ओर से डॉक्टरों पर हमला करने की खबरें सामने आ रही थीं। ऐसे में वरुण धवन ने इन हमलों पर दुख जताया था। 

विज्ञापन
Varun Dhawan opens up on Fatherhood says he has not been able to name his boy
अनिल कपूर, नीतू सिंह, वरुण धवन, कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं बात वरुण के वर्कफ्रंट की करें तो वह जल्द ही अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म 'भेड़िया' में नजर आएंगे। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में उनके साथ कृति सेनन और अभिषेक बनर्जी अहम किरदारों में दिखेंगे। इसके अलावा वरुण 'जुग-जुग जियो' का भी हिस्सा हैं। इस फिल्म में अनिल कपूर, नीतू सिंह, कियारा आडवाणी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed