अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में बनी हुईं हैं। अपनी शादीशुदा जिंदगी में चल रहे तनाव, सह-कलाकार यश दास गुप्ता के संग उनके रिश्ते और प्रेग्नेंट होने की खबरों ने उनके निजी जीवन को पूरी तरह से पब्लिक प्लेटफॉर्म पर ला दिया है। सोशल मीडिया पर नुसरत इन दिनों खूब चर्चा में हैं। उनकी निजी जिंदगी को लेकर अब फिल्मी जगत और राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चाएं हो रही हैं। इन सब विवादों के बीच नुसरत ने अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर दो पोस्ट साझा किए, जिसमें इस अभिनेत्री का दर्द साफ-साफ छलक रहा है, लेकिन इसी के साथ नुसरत ने एक मजबूत महिला होने की खूबियां भी गिनाई।
सोशल मीडिया: पति निखिल संग विवादों के बीच नुसरत जहां ने साझा की पोस्ट, गिनाई मजबूत महिला होने की खूबियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तरह से दिया आलोचकों को जवाब
नुसरत जहां ने एक और पोस्ट शेयर किया, जिसे देखने के बाद साफतौर पर ये पता चलता है कि ये जवाब उनकी आलोचना करने वाले लोगों के लिए है। इस पोस्ट में लिखा है -हर किसी को एक मजबूत महिला चाहिए, जब तक कि वो एक मजबूत महिला है। उसके बाद लोग उसे कुछ और कहने लगते हैं। लेकिन मजबूत महिलाओं की एक खास बात होती है, वो उस समय भी आपको नहीं सुनती और वो आज भी आपकी बातें नहीं सुनती।
पति के साथ चला आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला
नुसरत जहां तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने अपनी शादी को अमान्य बताया था। जब से दुनिया के सामने उन्होंने अपनी शादी का सच उजागर किया है, तबसे उन्हें लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। साल 2019 में नुसरत ने तुर्की के बोडरम में बिजनेसमैन निखिल जैन से डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। लेकिन दो सालों के भीतर ही इनकी शादीशुदा जिंदगी में तनाव आने लगे। इस वक्त ये दोनों एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। नुसरत और निखिल दोनों ही अपनी शादी को रद्द करवाना चाहते हैं। हालांकि नुसरत ने अपने एक बयान में कहा था कि निखिल के साथ उनकी शादी रजिस्टर्ड नहीं है। इसलिए तलाक का सवाल ही नहीं उठता। इसी बयान के बाद नुसरत चर्चा में आईं थी और उनकी बहुत आलोचना हुई थी। नुसरत और निखिल का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चलता रहा। जहां नुसरत ने निखिल पर उनके गहने लेने का आरोप लगाया तो वहीं निखिल ने भी नुसरत पर आरोप लगाते हुए कहा था कि नुसरत ने ही शादी को रजिस्टर्ड करवाने से मना किया था। शादी के कुछ समय बाद ही उनके बर्ताव में बदलाव आने लगा था।
गर्भवती होने की खबर देकर सबको किया हैरान
अपने पति से वाद-विवाद के बीच नुसरत जहां की सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की तस्वीर ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया था। हालांकि उनके पति निखिल का ये कहना है कि नुसरत प्रेग्नेंट हैं इस बात की उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। निखिल ने साफ तौर पर कहा नुसरत पिछले छह महीने से उनसे अलग अपने माता-पिता के घर जाकर रह रही हैं। ऐसे में उन्हें आने वाले बच्चे की कोई जानकारी नहीं है। अगर वो गर्भवती हैं तो वो उनका बच्चा नहीं है। बता दें कि शादी के कुछ समय के बाद इन दोनों के रिश्ते में खटास आने लगी थी, जिसके बाद बीते साल दिसंबर 2020 में नुसरत अपने पति का घर छोड़कर अपने माता-पिता के घर रहने चली गईं थीं।
सह-कलाकार के यश दासगुप्ता साथ जुड़ा नाम
इस बांग्ला अभिनेत्री का नाम उनके सह-कलाकार यश दासगुप्ता के साथ इन दिनों जोड़ा जा रहा है। अक्सर इनके लिंक-अप्स की खबरें आती रहती हैं। हालांकि इस पर नुसरत और यश की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। इन दोनों ने कई फिल्मों में साथ में काम किया है। दर्शक इनकी जोड़ी को बहुत पसंद करते हैं।