{"_id":"60c82a318134d06c4833aa1b","slug":"20-years-of-gadar-sunny-deol-son-chil-actor-utkarsh-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gadar: बड़ा हो गया 'गदर एक प्रेम कथा' का वो छोटा सरदार, जो अपनी अम्मी को लाने पाकिस्तान तक चला गया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Gadar: बड़ा हो गया 'गदर एक प्रेम कथा' का वो छोटा सरदार, जो अपनी अम्मी को लाने पाकिस्तान तक चला गया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 15 Jun 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गदर का चाइल्ड एक्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सनी देओल और अमीषा पटेल की सुपरहिट फिल्म 'गदर- एक प्रेम कथा' को आज 20 साल पूरे हो गए हैं। न सिर्फ ये फिल्म बल्कि इसके गाने भी सुपरडुपर हिट हुए थे। उस वक्त 'गदर- एक प्रेम कथा' सनी के अभिनय करियर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। गदर अमीषा पटेल की दूसरी फिल्म थी और उन्हें 500 लड़कियों के ऑडिशन के बाद चुना गया था। वहीं सनी देओल की तो बल्ले बल्ले हो गई थी। इस फिल्म के बाद लोग उन्हें पाकिस्तान का दुश्मन समझने लगे।
बड़ा हो गया सनी देओल और अमीषा पटेल का बेटा
इस फिल्म में एक चाइल्ड एक्टर भी था जिसने अपने अभिनय से सभी को दीवाना कर दिया था। ये चाइल्ड एक्टर कोई और नहीं बल्कि उत्कर्ष शर्मा थे। सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर में उनके बेटे चरनजीत का रोल करने वाला यह चाइल्ड एक्टर अब बड़ा हो गया है और बड़ा होकर और भी ज्यादा हैंडसम लगने लगा है।
2 of 5
Utraksh Sharma
बता दें कि साल 2001 में आई फिल्म गदर ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था। इतना ही नहीं फिल्म के सभी गाने भी सुपरहिट साबित हुए थे। फिल्म ने कमाई में भी बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। फिल्म को हिट करने में हर किरदार का उतना ही बड़ा हाथ था जितना कि लीड एक्टर और एक्ट्रेस का रहा। इस फिल्म का वो छोटा सरदार अब इतना बड़ा हो गया है कि फिल्में भी करने लगा है।
3 of 5
उत्कर्ष शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
उत्कर्ष अब 27 साल के हो गए हैं और अपनी गुड लुकिंग के चलते काफी मशहूर हैं। उत्कर्ष का जन्म 22 मई 1994 को महाराष्ट्र में हुआ था और वह गदर एक प्रेम कथा, सिंह साहेब द ग्रेट और अपने जैसी सुपरहिट फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उत्कर्ष शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
चाइल्ड एक्टर के तौर पर काम करने के बाद उत्कर्ष के पिता ने उन्हें पढ़ने के लिए विदेश भेज दिया। वहीं रहकर उन्होंने चार साल तक पढ़ाई की। इसके बाद जब वह वतन लौटे तब उनके पिता ने तय किया कि वो उत्कर्ष को लॉन्च करेंगे। उत्कर्ष 2018 में आई फिल्म जीनियस के लीड हीरो थे।
विज्ञापन
5 of 5
गदर एक प्रेमकथा का एक दृश्य
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
उत्कर्ष सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी तस्वीरें भी साझा करते हैं। फैंस को गदर 2 का बेसब्री से इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।