पिछले कुछ समय में ड्रग्स मामले पर कई खुलासे होने के बाद पुलिस की अब सभी सितारों पर पैनी नजर है। ड्रग्स मामले को लेकर पुलिस बहुत अधिक सख्त हो गई है। लेकिन इसी बीच पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल करने का एक और मामला सामने आया है। पुलिस ने पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल करने वाली एक अभिनेत्री को हिरासत में लिया है। जिस अभिनेत्री को गिरफ्तार किया गया उनका नाम नायरा नेहल शाह है। दरअसल पुलिस ने एक खूफिया जानकारी के आधार पर देर रात होटल में छापा मारा और उसी दौरान नायरा वहां अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन का जश्न मना रही थीं। उनकी इस पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल हो रहा था। आइए जानते हैं कौन है नायरा नेहल शाह और किन फिल्मों में उन्होंने किया है काम।
प्रोफाइल: कौन है ड्रग्स के साथ बर्थडे पार्टी करने वाली नायरा नेहल शाह, किन फिल्मों में किया है काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
तेलुगु फिल्मों में हैं सक्रिय
नायरा ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु सिनेमा से की। साल 2017 में उन्होंने 'Eee' में काम किया। इस फिल्म में वो नीरज शाम के अपोजिट नजर आई थी। फिल्म का निर्देशन राम गणपति राव ने किया था। इसके अलावा 2019 में नायरा ने 'बुर्रकथा' में काम किया। इसके अलावा साल 2021 में नायरा ने 'मिरुगा' में काम किया। रिपोर्ट्स की मानें तो ये अभिनेत्री एक फिल्म के लिए करीबन 50 से 60 लाख फीस लेती हैं और तेलुगु फिल्मों में लगातार सक्रिय है।
राष्ट्रीय स्तर पर किक बॉक्सिंग चैम्पियन हैं नायरा
नायरा अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक बहुत अच्छी खिलाड़ी भी हैं। वह राष्ट्रीय स्तर पर किक बॉक्सिंग चैम्पियन भी रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कुंग-फू भी सीखा है और उसमें भी वो मास्टर हैं। अभिनय के अतिरिक्त खेल-कूद में भी प्रतिभाशली अभिनेत्री का इस तरह से ड्रग्स मामले में पकड़ा जाना हर किसी को वाकई में हैरान कर देता है।
कैसे मिली पुलिस को जानकारी
सांताक्रुज पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें इस बात कि गुप्त जानकारी मिली थी कि एक अभिनेत्री पांच सितारा होटल में अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही है और इस जश्न में वो ड्रग्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस खबर के मिलते ही पुलिस तुरंत सचेत हो गई और उन्होंने उस होटल में देर रात छापा मारा, जहां नायरा और उनके दोस्तों को पार्टी करते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार नायरा नेहल शाह पार्टी में चरस का इस्तेमाल कर रही थीं।
नायरा को कोर्ट से मिली जमानत
सोमवार को नायरा को सांतक्रूज पुलिस ने कोर्ट में पेश किया गया था, जहां कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। फिलहाल पुलिस इस मामले की पूरी छानबीन कर रही है। इस मामले में नायरा के साथ उनके दोस्त आशिक हुसैन को भी गिरफ्तार किया गया था।