बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपने अभिनय के अलावा बेबाक अंदाज के लिए भी मशहूर हैं और इन दिनों अपनी ऑटोबायोग्राफी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अदाकारा नीना गुप्ता की ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' रिलीज हो गई है। सोमवार यानी 15 जून को इसे करीना कपूर खान ने लॉन्च किया। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के कुछ पन्नों को बयां किया। नीना गुप्ता खुलासा करती हैं कि उनकी शादी होने वाली थीं लेकिन ऐन वक्त पर उनकी शादी कैंसिल हो गई। लेकिन आज तक उन्हें ये नहीं पता चल सका कि आखिर किन कारणों से उनके एक्स ने शादी कैंसिल की थी।
सच कहूं तो: 'जिस शख्स से होने वाली थी शादी, आखिरी वक्त पर उसने इनकार कर दिया', नीना गुप्ता ने बयां किया दर्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीना गुप्ता कहती हैं, 'वह इंसान आज अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं उनके बच्चे हैं। मैं उस लड़के के पैरेंट्स की बहुत इज्जत करती थीं। नीना गुप्ता कहती हैं लेकिन मैं रूकी नहीं मैंने इसे भी स्वीकार किया और अकेले ही आगे बढ़ गई। मैं भी चाहती थी कि मेरी सामान्य तरह से शादी हो, बच्चे हो, मैं भी पति के साथ रहती।'
View this post on Instagram
नीना ने कहा, 'मेरे साथ सबकी तरह नहीं हुआ। उन्हें अब भी जलन होती है जब वह लोगों को रेग्युलर रिलेशनशिप्स में देखती हैं। लोगों कहते हैं कि मैं अपनी जिंदगी अपने शर्तों पर जीता/जीती हूं। असल में मैंने ऐसा नहीं किया। जहां भी मुझसे गलती हुई, मैंने माना और आगे बढ़ गई। मैं एक सामान्य पति, बच्चे और ससुरालवाले चाहती थी। जब मैं दूसरे लोगों को देखती हूं, मुझे थोड़ी जलन होती है। मैं आरोप नहीं लगा रही हूं। मैं दोष नहीं दे रही हूं, मुझे शराब की लत नहीं लगी क्योंकि जो मैं चाहती थी, मुझे नहीं मिला।'
नीना गुप्ता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं हैं। बता दें, नीना गुप्ता वेस्टइंडीज के मशहूर क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिश्ते में रह चुकी हैं। शादी के बिना नीना गुप्ता ने बेटी को जन्म दिया। विवियन और नीना गुप्ता का ये अफेयर शादी तक नहीं पहुंच पाया था।
View this post on Instagram
साल 2008 में नीना गुप्ता ने लगभग 50 साल की उम्र में विवेक मेहरा से शादी की थी। नीना और विवेक मेहरा की मुलाकात लंदन से मुंबई की एक फ्लाइट के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। नीना की पहले से एक बेटी थी मसाबा, लेकिन विवेक को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा। हालांकि, शादी के बाद भी दोनों दो अलग-अलग शहरों में रहते हैं। लेकिन पिछले दिनों अभिनेत्री ने बताया था कि लॉकडाउन में उन्हें विवेक के साथ वक्त बिताने का मौका मिला और वो दोनों पहली बार पति-पत्नी की तरह रहे।