फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे पर बोले अनिल शर्मा, ‘हम पड़ोसी को नीचा नहीं दिखाना चाहते थे’

Tue, 15 Jun 2021 04:15 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Tue, 15 Jun 2021 04:15 PM IST
विज्ञापन
Gadar Ek Prem Katha director Anil Sharma speaks to Pankaj Shukla Sunny Deol Amisha Patel Amrish Puri
'गदर एक प्रेमकथा' निर्देशक अनिल शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सनी देओल की फिल्म ‘गदर एक प्रेमकथा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने साथ रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ से कहीं ज्यादा कमाई की। दोनों फिल्मों की रिलीज के 20 साल पूरे हो चुके हैं। फिल्म ‘गदर एक प्रेमकथा’ के निर्देशक अनिल शर्मा ने इस फिल्म की शूटिंग महीनों चली तैयारियों के बाद शुरू की। ‘अमर उजाला’ से फिल्म के बारे में बातें करते हुए अनिल पूरी साफगोई से कहते हैं कि फिल्म भले बंटवारे के वक्त की हो लेकिन इसमें हमने पाकिस्तान के वकार का भी पूरा ख्याल रखा। उस वकार को परदे पर दिखाने के लिए हिंदी सिनेमा के पास तब अमरीश पुरी जैसा कलाकार भी था। अनिल इस बातचीत में ये तो मानते हैं कि फिल्म ‘गदर एक प्रेमकथा’ को ज्यादा पुरस्कार न मिलने के पीछे कोई सियासत जरूरी रही लेकिन अगले पल वह ये भी कहते हैं कि वह पब्लिक पाकर ज्यादा खुश हैं।

Gadar Ek Prem Katha director Anil Sharma speaks to Pankaj Shukla Sunny Deol Amisha Patel Amrish Puri
अनिल शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मथुरा में जन्मे अनिल शर्मा अपने बाबा और पिता के पीछे पीछे चलते मुंबई तक पहुंचे। मथुरा में सिनेमा उनको अपना दीवाना बना चुका था। मुंबई पहुंचकर उन्होंने जमाने को अपना दीवाना बनाया। अनिल कहते हैं, ‘मेरे मन में एक ऐसी फिल्म बनाने का सपना शुरू से पल रहा था जैसी फिल्में ‘मुगल ए आजम’, ‘पाकीजा’ या ‘शोले’ रही हैं। मैं ऐसी ही एक और फिल्म बनाना चाहता था। मुझे एक ऐतिहासिक फिल्म बनानी थी और तभी मुझे लेखक शक्तिमान ने ये कहानी सुनाई। फिल्म के गीतकार आनंद बक्शी को जब मैंने फिल्म के गानों की सिटिंग के दौरान फिल्म ‘गदर एक प्रेमकथा’ की पूरी पटकथा सुनाई तो वह उठकर खड़े हो गए और मुझे गले लगाकर बोले, ये तो एक और मुगल ए आजम है।’

Gadar Ek Prem Katha director Anil Sharma speaks to Pankaj Shukla Sunny Deol Amisha Patel Amrish Puri
'गदर एक प्रेमकथा' - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अनिल शर्मा बताते हैं कि फिल्म में हीरोइन के रोल के लिए अमीषा पटेल को लेने से पहले उन्होंने तमाम स्थापित अभिनेत्रियों से बात की। किसी को फिल्म की कहानी नहीं पसंद थी, किसी को निर्देशक नहीं जम रहा था तो किसी को सनी देओल के साथ काम नहीं करना था। इसके बाद कास्टिंग निर्देशकों से नई लड़कियों के फोटो मंगाए गए। करीब 400 लड़कियों की तस्वीरों में से 40 शॉर्टलिस्ट की गईं। इनके लुक टेस्ट व वीडियो शूट के बाद अमीषा पटेल ही सकीना के किरदार के लिए बिल्कुल फिट लगीं। अमीषा का जब ‘गदर एक प्रेमकथा’  के लिए चयन हुआ तब उनकी पहली फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ रिलीज भी नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gadar Ek Prem Katha director Anil Sharma speaks to Pankaj Shukla Sunny Deol Amisha Patel Amrish Puri
अनिल शर्मा, सनी देओल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘गदर एक प्रेमकथा’ की लोकेशन को लेकर भी फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा ने बहुत मेहनत की। वह कहते हैं, ‘उस जमाने में न तो इंटरनेट होता था और न ही लाइन प्रोड्यूसर्स। सब कुछ खुद ही करना होता था। हमारी एक टीम ने हिंदुस्तान का कोना कोना छान मारा। और फिर लखनऊ, रुदौली से लेकर राजस्थान तक करीब 10 शहरों में इस फिल्म की शूटिंग हुई। फिल्म की शूटिंग से पहले कोई आठ नौ महीने तक फिल्म की तैयारियां चलती रहीं। पूरी फिल्म बनाने में दो साल लगे।’

विज्ञापन
Gadar Ek Prem Katha director Anil Sharma speaks to Pankaj Shukla Sunny Deol Amisha Patel Amrish Puri
‘गदर एक प्रेमकथा’ - सनी देओल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सनी देओल के किरदार तारा सिंह और अमीषा पटेल के किरदार सकीना के अलावा फिल्म ‘गदर एक प्रेमकथा’ में एक और अहम किरदार है मेयर अशरफ अली का। ये किरदार फिल्म में अमरीश पुरी ने निभाया है। अनिल शर्मा कहते हैं, ‘अमरीश पुरी के अलावा उस वक्त कोई ऐसा अभिनेता था भी नहीं जो पाकिस्तान के वकार को परदे पर उस तरह पेश कर सके जैसा हम चाहते थे। ये कहानी भले बंटवारे की थी लेकिन इसे देखने वाली पब्लिक इक्कीसवीं सदी की थी। हमें ये फिल्म उसी लिहाज से बनानी थी। ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ हमारी परंपरा रही है और पड़ोसी को नीचा दिखाना हमारे संस्कार नहीं हैं। हम पाकिस्तान को फिल्म में कहीं नीचा नहीं दिखाना चाहते थे। और, पाकिस्तान के इस वकार को परदे पर पेश करने की हमारी कल्पना को अमरीश पुरी ने साकार कर दिया।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed