फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: अपनी ही फिल्म के प्रीमियर में चेहरा छिपाकर पहुंची थीं सुरैया, पुलिस को करना पड़ा था लाठीचार्ज

Tue, 15 Jun 2021 03:26 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 15 Jun 2021 03:26 PM IST
विज्ञापन
Birthday Special: Suraiya Was Afraid To Go To The Premiere Of Her Own Films For This Reason
सुरैया - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा में कई खूबसूरत अभिनेत्रियां हुई हैं, जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर लोगों का दिल जीता। तो वहीं उनके हुस्न पर कई जवां दिल भी धड़के। आज हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री सुरैया के बारे में। अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस सुरैया का जन्म 15 जून 1929 को हुआ था। सुरैया का नाम सिर्फ अच्छी अदाकारा के ही रूप में नहीं बल्कि एक अच्छी गायिका के तौर पर भी लिया जाता है।  सुरैया ने अपनी कई फिल्मों के गानों में अपनी आवाज़ दी थी। उनका पूरा नाम सुरैया जमाल शेख़ था। सुरैया की अदाकारी और गायिकी दोनों के चर्चे गलियारों में खूब थे और दूसरी तरफ उनकी कातिलाना खूबसूरती। जिसे देखने के लिए लोग घंटों इंतजार किया करते थे। मुंबई में मरीन ड्राइव के पास उनके घर ‘कृष्णा महल’ के बाहर उनके फैंस की लाइन लगी रहती थी। कभी-कभी तो मामला यहां तक पहुंच जाता कि भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ता था। आज सुरैया से जुड़ा एक किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं। जब सुरैया अपनी फिल्मों के प्रीमियर में ही जाने से डरने लगीं थीं। आखिर ऐसा क्या हुआ था ये हम आपको बताएंगे...



बचपन में ही कर लिया था डेब्यू
सुरैया ने अपना एक्टिंग डेब्यू बचपन में ही एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर किया था। ये फिल्म मैडम फैशन 1936 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन जद्दनबाई हुसैन ने किया था। साल 1943 में आई फिल्म ‘इशारा’ ने उन्हें रातोंरात फिल्म स्टार बना दिया। इस फिल्म में सुरैया को अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के साथ बतौर लीड हीरोइन काम करने का मौका मिला।

Birthday Special: Suraiya Was Afraid To Go To The Premiere Of Her Own Films For This Reason
सुरैया - फोटो : सोशल मीडिया

सुरैया के अभिनय से लेकर उनकी खूबसूरती तक की चर्चा जोरों पर होने लगी। लोग उन्हें 'मल्लिका-ए-हुस्न' कहने लगे थे। देविका रानी जो बॉम्बे टॉकीज प्रोडक्शन कंपनी चलाया करती थीं। उन्होंने उस जमाने में सुरैया के साथ पांच साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन करवा लिया था। जिसमें लिखा था कि वो लगातार अगले पांच साल तक उनके प्रोडक्शन के साथ काम करेंगी और इसके लिए उन्हें हर महीने 500 रुपये दिए जायेंगे।

Birthday Special: Suraiya Was Afraid To Go To The Premiere Of Her Own Films For This Reason
सुरैया

सुरैया की एक के बाद एक फिल्में रिलीज हो रही थी और फैंस की भीड़ अदाकारा के घर से लेकर सिनेमाघरों तक लगी रहती थी। आलम ये था कि सुरैया अपनी ही फिल्मों के प्रीमियर में बड़ी मुश्किलों से पहुंच पाती थीं। सुरैया जहां भी जातीं, उनके चाहने वाले उन्हें देखने के लिए वहां पहुंच जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special: Suraiya Was Afraid To Go To The Premiere Of Her Own Films For This Reason
सुरैया - फोटो : सोशल मीडिया

सुरैया की एक फिल्म रिलीज से पहले उसका प्रीमियर रखा गया था। सुरैया को कोई पहचान न ले, इसलिए हॉल के अंदर काफी कड़े इंतजाम किए गए थे। कई सिक्योरिटी गार्ड्स को तैनात किया गया था और अभिनेत्री को मुंह ढककर आने को कहा गया था। सुरैया अपने दुपट्टे से चेहरा ढके प्रीमियर में पहुंचीं, ताकि कोई उन्हें पहचान न सकें।

विज्ञापन
Birthday Special: Suraiya Was Afraid To Go To The Premiere Of Her Own Films For This Reason
सुरैया - फोटो : Social Media

प्रीमियर के दौरान फैंस की बहुत भीड़ थी और इसी में से किसी की नज़र सुरैया पर पड़ गई। वह चिल्लाकर बोला, अरे ये तो सुरैया हैं। बस इतना सुनना था कि भीड़ बेकाबू हो गई और सभी लोग सुरैया पर टूट पड़े। सुरैया भीड़ से इस कदर घिर गई थीं कि उनका दुपट्टा कब उनके शरीर से अलग हो गया मालूम नहीं पड़ा। पहले तो काफी देर तक सुरैया के साथ आए सिक्योरिटी गार्ड भीड़ पर काबू करने की कोशिश करते रहे, लेकिन जब सिक्योरिटी से बात नहीं बनी तब पुलिस को आना पड़ा। सुरैया के लिए लोगों की दीवानगी इतनी थी कि वह उनसे मिले बिना जाने के लिए तैयार ही नहीं थे। मजबूरी में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और तब जाकर सुरैया उस भीड़ से निकल पाईं थीं। इसके बाद उन्होंने काफी समय तक घर से बाहर निकलना ही बंद कर दिया। इस घटना से सुरैया इतना डर गई थीं कि उन्होंने कसम खाली कि अब किसी भी फिल्म के प्रीमियर में वो नहीं जाएंगीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed