पूरी दुनिया के साथ भारत भी इस समय कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है। भारत में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 9100 से ऊपर हो गई है, जबकि 300 से ज्यादा लोग मर चुके हैं। वहीं भारत में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले 856 लोग हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन के आदेश दिए है। जिसके तहत बेवजह घर से निकलने पर प्रतिबंध है।
पुलिसकर्मी से हाथ मिलाते वरुण धवन को सोशल मीडिया यूजर ने दी नसीहत, अभिनेता ने इस करारे जवाब से की बोलती बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके अलावा सरकार ने देश की जनता को मुंह पर मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करने के निर्देश भी दिए हैं। इन दोनों चीज का पालन न करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन को एक शख्स ने सोशल डिस्टेंसिंग का हवाला देकर ट्रोल करने की कोशिश की, जिसका अभिनेता ने बेबाकी के जवाब दिया और ट्रोल करने वाले शख्स का मुंह बंद कर दिया।
दरअसल Azhearuddin नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्विटर पर वरुण धवन की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वरुण एक पुलिस अधिकारी से हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए Azhearuddin ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सोशल डिस्टेसिंग कहां है, मास्क और दस्ताने ? पुलिसवाले से हाथ मिला रहे हैं जिससे उसके संक्रमित होने का डर है। इस अभिनेता द्वारा खराब उदाहरण।'
Where is social distancing, mask and gloves. Idiot is shaking hands with policeman risking him of infection. Bad example set by this actor.
सोशल मीडिया पर वरुण धवन की ये तस्वीर तेजी से वायरल होने के बाद बाद अभिनेता ने Azhearuddin को करारा जवाब दिया। उन्होंने जवाब देते हुए लिखा, 'पागल ये तस्वीर दो महीने पुरानी है, लव यू।' सोशल मीडिया पर वरुण धवन का ये ट्वीट भी काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि वरुण धवन इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को कोरोना वायरस से बचने के लिए घर में रुकने की सलाह देते रहते हैं।
Idiot this is old picture clicked 2 months back love u https://t.co/K9XXKlESnm
इतना ही नहीं उन्होंने कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए आर्थिक मदद का भी एलान किया था। बीते दिनों उन्होंने सरकार के खाते में 55 लाख रुपये आर्थिक मदद के रूप में दिए थे। वरुण धवन ने कोराना वायरस की मार झेल रहे लोगों के लिए प्रधानमंत्री केयर्स फंड में 30 लाख रुपये और महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद की थी। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी थी। वरुण धवन ने ट्विटर पर लिखा था, 'मैं महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख रुपये के सहयोग की घोषणा करता हूं। सर हम सब आपके साथ हैं।' एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'मैं पीएम केयर्स फंड में 30 लाख के सहयोग की घोषणा करता हूं। हम इस से जीत जरूर पाएंगे। देश है तो हम हैं।'
पढ़ें: तब्लीगी जमात और लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर बोले परेश रावल, 'आप दूसरों के जीवन को..'