फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामायण की शूटिंग के दौरान बैंक में नौकरी करते थे 'रावण' के भाई 'विभीषण', इस वजह से मिला था नोटिस

Mon, 13 Apr 2020 06:23 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 13 Apr 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
Ramanand Sagar Ramayan Vibhishana Actor Mukesh Rawal Did Job In Bank Of baroda
Mukesh Rawal - फोटो : Social Media

33 साल पहले रामानंद सागर (Ramanand Sagar) ने एक ऐसा शो बनाया था जिसके टीवी पर आते ही सड़के सूनी हो जाया करती थीं। लोग उस वक्त टीवी के सामने से एक मिनट भी हटते नहीं थे। देशभर में लॉकडाउन की स्थिति के बीच एक बार फिर से लोग दूरदर्शन पर रामायण देख रहे हैं। इस शो का हर एक किरदार अपने आप में खास है।

Ramanand Sagar Ramayan Vibhishana Actor Mukesh Rawal Did Job In Bank Of baroda
Mukesh Rawal - फोटो : Social Media

लेकिन आज हम बात करेंगे रामानंद सागर की रामायण में विभीषण का किरदार निभाने वाले अभिनेता मुकेश रावल की। क्या आप जानते हैं जिस वक्त रामायण की शूटिंग हो रही थी उस वक्त मुकेश रावल एक बैंक में नौकरी करते थे। वह उस वक्त मुंबई के एक बैंक में कार्यरत थे।

Ramanand Sagar Ramayan Vibhishana Actor Mukesh Rawal Did Job In Bank Of baroda
Mukesh Rawal - फोटो : Social Media

बताया जाता है कि रामायण की शूटिंग के कारण वह बैंक की ड्यूटी पर कम ही आते थे और इस वजह से बैंक ने उन्हें नोटिस भी दिया था। हालांकि बाद में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए अधिकारियों ने उन्हें स्पेशल छुट्टियां दे दी थीं। उन्होंने 2001 में रिटायरमेंट ले ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramanand Sagar Ramayan Vibhishana Actor Mukesh Rawal Did Job In Bank Of baroda
Mukesh Rawal - फोटो : Social Media

बता दें साल 1951 को मुंबई में पैदा हुए मुकेश रावल ने हिंदी के साथ गुजराती इंडस्ट्री में भी काम किया था। जिद्द, ये मझदार, लहू के दो रंग, सत्ता, औजार और कसक जैसी हिंदी फिल्मों में उनके काम को काफी सराहा गया। इसके अलावा वो कई गुजराती फिल्मों में भी नजर आए।

विज्ञापन
Ramanand Sagar Ramayan Vibhishana Actor Mukesh Rawal Did Job In Bank Of baroda
Ramayan - फोटो : Social Media

15 नवंबर 2016 को मुंबई स्थित कांदिवली रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रैक पर पुलिस को उनका शव मिला था। कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि मुकेश रावल ने अवसाद में खुदकुशी कर ली। हालांकि उनके घरवालों से इस बात से साफ इंकार कर दिया। लेकिन उनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है। रामायण दूरदर्शन पर सुबह और रात 9 बजे प्रसारित होता है। महाभारत का प्रसारण डीडी भारती पर किया जा रहा है, जिसे भी लोग पसंद कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed