{"_id":"5e9459f28ebc3e76d21695ec","slug":"notebook-actor-zaheer-iqbal-break-silence-on-relationship-rumours-with-sonakshi-sinha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनाक्षी सिन्हा के साथ रिलेशनशिप की खबरों पर इस अभिनेता ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'सोनाक्षी और मैं एक दूसरे के साथ..'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनाक्षी सिन्हा के साथ रिलेशनशिप की खबरों पर इस अभिनेता ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'सोनाक्षी और मैं एक दूसरे के साथ..'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Mon, 13 Apr 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Zaheer Iqbal
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के गलियारों अक्सर नई-नई जोड़ियां निकलती रहती हैं। ये जोड़ियां खुद तो कभी अपने रिलेशनशिप पर मोहर नहीं लगाती लेकिन इनके फैन्स को ये जिसके साथ पसंद आ जाते हैं बस उसी के साथ तैयार हो जाती बॉलीवुड की एक नई जोड़ी। वैसे देखा जाए तो हाल फिलहाल में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा काफी ट्रेड में हैं। सोनाक्षी किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अब बॉलीवुड में सोनाक्षी के रिलेशनशिप को लेकर भी बातें सामने आने लगी हैं।
2 of 5
Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal
- फोटो : file photo
अब हाल ही में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी बनाई जा रही है फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले अभिनेता जहीर इकबाल के साथ। दोनों के रिलेशनशिप की चर्चाएं इन दिनों खूब जोरों पर हैं। हालांकि सोनाक्षी ने अब तक इस तरह की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन जहीर ये सभी खबरें सुनकर खुद को रोक नहीं पाए। जहीर ने सोनाक्षी के साथ रिलेशनशिप पर अब अपनी चुप्पी तोड़ी है।
3 of 5
Salman Khan Zaheer Iqbal
- फोटो : twitter
जहीर इकबाल ने एक पोर्टल को इंटरव्यू देते हुए इन खबरों को लेकर खुलासा किया है। जहीर ने अपने इंटरव्यू में कहा, 'मुझे सोनाक्षी के साथ अफेयर की खबर गूगल अलर्ट्स के जरिए मिली थी। जिस दिन हमारे अफेयर की खबर आई उस दिन हम दोनों ने एक-दूसरे को मैसेज किया क्योंकि हम दोनों को ही इसका गूगल अलर्ट नोटिफिकेशन मिला था। बहुत मैस अप हो गया था। लोगों को पता नहीं था कि मैं किसे डेट कर रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal
- फोटो : twitter
आगे जहीर कहते हैं, 'ये थोड़ा अजीब हो गया था क्योंकि सोनाक्षी को पता था कि मैं किसे डेट कर रहा हूं। इन अफवाहों को पढ़कर हम हंसने लगे। ये मेरे बारे में पहली अफवाह थी इसलिए मुझे नहीं पता था कि कैसे रिएक्ट करें। लोगों ने हमें देखा है। सोनाक्षी और मैं एक दूसरे के साथ चिल करते हैं। इसे देखकर कुछ लोगों ने हमारे रिलेशन की अफवाह उड़ाई होगी।'
विज्ञापन
5 of 5
Salman Khan, Zaheer Iqbal, Pranutan Bahl
- फोटो : social media
गौरतलब है कि जहीर इकबाल ने फिल्मों में डेब्यू फिल्म 'नोटबुक' से किया था। ये फिल्म सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी थी। फिल्म में जहीर के साथ मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन बहल नजर आई थीं। हालांकि ये फिल्म दर्शकों के दिल में घर नहीं कर पाई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।