{"_id":"5d81dbee8ebc3e0131498b66","slug":"varun-dhawan-sara-ali-khan-coolie-no-1-loss-of-2-crore-in-recent-fire-on-set","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शूटिंग के दौरान वरुण-सारा की फिल्म 'कुली नंबर 1' को हुआ 2 करोड़ का नुकसान, जानें क्या है मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शूटिंग के दौरान वरुण-सारा की फिल्म 'कुली नंबर 1' को हुआ 2 करोड़ का नुकसान, जानें क्या है मामला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 18 Sep 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Coolie No 1
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वरुण धवन (Varun Dhawan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म 'कुली नंबर 1' फिल्म के सेट पर एक हफ्ते पहले आग लग गई थी। इस आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड टीम को करीब 3 घंटे लगे थे। इस बीच फिल्म से जुड़ी बड़ी खबर आई है। सेट पर लगी आग से टीम को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था लेकिन सेट को भारी नुकसान हुआ। खबरों की मानें तो इस आग से सेट को करीब 2 से ढाई करोड़ का नुकसान हुआ है।
2 of 6
Coolie No 1
- फोटो : instagram
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक निर्माता के अनुमान के अनुसार इस आग से करीब 2 से ढाई करोड़ का नुकसान हुआ है। पब्लिकेशन को मिले सूत्रों के मुताबिक सबसे ज्यादा नुकसान तीसरी पार्टी को हुआ है। हालांकि फिल्म का इंश्योरेंस हो रखा है और जल्द ही क्लेम किया जाएगा। यह आग कैसे लगी इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।
3 of 6
coolie no 1
- फोटो : Social Media
'कुली नंबर 1' रीमेक फिल्म की शूटिंग बैंकॉक से शुरू हुई। फिल्म की आगे की शूटिंग मुंबई में की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म की कहानी का प्लॉट पहले जैसा रखा गया है। फिल्म में दो लड़कियों के बीच फंसे एक कुली की कहानी को दिखाया जाएगा। यह फिल्म 1 मई, 2020 को रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Sara, Ganesh and Varun Coolie No 1
- फोटो : instagram
सारा और वरुण हाल ही में एक गाने के लिए गणेश आचार्य के साथ रिहर्सल करते नजर आए थे। मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर्स और फर्स्ट लुक रिलीज कर दिए हैं। पोस्टर्स और फर्स्ट लुक को प्रशंसकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म के अलावा सारा अली खान एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ 'लव आजकल 2' में भी नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Sara, Varun and Pm Modi
- फोटो : Social Media
फिल्म की शूटिंग के दौरान 'कुली नंबर 1' की टीम ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद पीएम मोदी ने भी तारीफ की थी। दरअसल, 'कुली नंबर 1' की टीम ने कुछ दिन पहले एलान किया था कि वे अपने सेट को प्लास्टिक फ्री रखेंगे। इसे लेकर वरुण धवन ने ट्वीट भी किया था जिसका पीएम मोदी ने जवाब दिया था। वरुण धवन ने पीएमओ को टैग करते हुए लिखा था, 'प्लास्टिक मुक्त राष्ट्र बनाना समय की जरूरत है और हमारे पीएम ने एक बहुत ही बड़ी पहल की है । हम छोटे-छोटे बदलावों से बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं। कुली नंबर 1 के सेट पर सिर्फ स्टील बोतलों का ही इस्तेमाल किया जा रहा है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।