{"_id":"5a824f6b4f1c1b8e268b9d16","slug":"varun-dhawan-shared-first-look-of-sui-dhaga-along-with-anushka-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के तुरंत बाद अनुष्का बन गईं 'ममता', मौजी के लिए छोड़ दिया सब कुछ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के तुरंत बाद अनुष्का बन गईं 'ममता', मौजी के लिए छोड़ दिया सब कुछ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
Sui Dhaga
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के बाद अनुष्का शर्मा काफी बदली बदली सी नजर आ रही हैं। यहां तक की उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया है। अरे जनाब ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की हाल ही में शेयर की गई तस्वीर कह रही है।
Sui Dhaga
अब अगर आप यह सोच रहे हैं कि आखिर अनुष्का को यह हो क्या गया है...साधारण सी साड़ी, मांग में सिंदूर और सर्दियों में स्वेटर पहने हुए वह जमीन पर बैठी क्यों मुस्कुरा रही हैं? तो हम आपको बता दें यह अनुष्का की आने वाली फिल्म 'सुई धागा' का फर्स्ट लुक है।
Sui Dhaga
इस तस्वीर को वरुण धवन ने ट्विटर पर शेयर किया है। वरुण ने ट्वीट करते हुए लिखा - 'मौजी और ममता से मिलिए 28 सितंबर को।' आपको बता दें, इसी साल जनवरी में अनुष्का ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें वह सुई धागा पकड़े कढ़ाई करते हुए दिखाई दी थीं। तो वहीं वरुण सिलाई मशीन के साथ कपड़ा सिलते हुए दिखाई दिए थे।
EXCLUSIVE
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) February 12, 2018
मौजी और ममता से मिलिए २८ सितम्बर को| #SuiDhaagaFirstLook #SuiDhaaga @yrf @SuiDhaagaFilm @AnushkaSharma #madeinindia pic.twitter.com/r5b10P7T06
विज्ञापन
विज्ञापन
anushka sharma, varun dhawan
इस फिल्म को शरत कटारिया डायरेक्ट कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म की कहानी उन्होंने ही लिखी है। खबरों की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश में हो रही है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 28 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में लीड रोल में अनुष्का शर्मा के साथ वरुण धवन नजर आएंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है कि यह दोनों एक साथ किसी फिल्म में काम कर रहे हैं।