फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Instagram: वरुण धवन ने की आंखों से गुस्ताखियां, फैंस ने दिए एक से बढ़कर एक मजेदार जवाब

Thu, 24 Mar 2022 06:39 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 24 Mar 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan Shared New Pictures with caption Aankhon Ki Gustakhiyan Fans Gave Funny Reaction
वरुण धवन - फोटो : insta

बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर वरुण धवन अपने काम के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी कई तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से एक बार फिर से लेटेस्ट हैंडसम लुक की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को इसी के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन 'आंखों की गुस्ताखियां' लिखा है। वरुण धवन की फीमेल फैन फॉलोइंग लिस्ट भी काफी लंबी है, ऐसे उनका ये कैप्शन पड़ने के बाद फैंस एक के बाद एक मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

Varun Dhawan Shared New Pictures with caption Aankhon Ki Gustakhiyan Fans Gave Funny Reaction
वरुण धवन - फोटो : insta

वरुण ने की आंखों से गुस्ताखियां-
इस तस्वीर में यल्लो टीशर्ट पहनी है और वह आगे झुककर पोज देते दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ एक्टर ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए सलमान खान की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' फिल्म के गानें के लिरिक्स को चुना है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'आंखों की गुस्ताखियां'। उनके इस कैप्शन को पढ़ने के बाद फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं और कुछ ही घंटो में वरुण की इस पोस्ट पर 24 हजार से भी ज्यादा लाइक भी आ चुके हैं

Varun Dhawan Shared New Pictures with caption Aankhon Ki Gustakhiyan Fans Gave Funny Reaction
वरुण धवन - फोटो : insta

फैंस ने किए मजेदार कमेंट-
उनके इस कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक प्रशंसक ने लिखा, 'एलेक्सा प्ले, ऐसे न मुझे तुम देखो'! इसी तरह से एक दूसरी प्रशंसक ने लिखा, 'मार डालेंगे क्या सर जी'! इसी तरह से कई अन्य प्रशंसक भी एक के बाद एक कई कमेंट कर रहे हैं। कोई उन्हें मोस्ट हैंडसम तो कोई उन्हें सो हॉट बता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan Shared New Pictures with caption Aankhon Ki Gustakhiyan Fans Gave Funny Reaction
भेड़िया फर्स्ट लुक - फोटो : इंस्टाग्राम
भेड़िया में नजर आएंगे वरुण धवन-
अगर बात करें वर्क फ्रंट की तो जल्दी ही वरुण धवन फिल्म भेड़िया में नजर आने वाले हैं। दिनेश विजान द्वारा निर्मित फिल्म भेड़िया एक कॉमेडी हॉरर है। इस फिल्म में वरुण के अपोजिट एक्ट्रेस कृति सेनन दिखाई देने वाली हैं। इससे पहले ये जोड़ी फिल्म रोहित शेट्टी की 'दिलवाले' में दिखाई दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म इस साल 25 नवंबर को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया था, जिसमें चार्मिंग दिखने वाले वरुण धवन काफी खूंखार लुक में नजर आए थे। हाल ही में  वरुण ने भेड़िया की पूरी टीम के साथ जमकर होली भी खेली थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed