{"_id":"5d07e1298ebc3e2c7546d194","slug":"varun-dhawan-speak-on-kalank-flop-said-it-deserved-not-to-do-well","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कलंक' के फ्लॉप होने पर ये क्या बोल गए वरुण धवन? बुरा मान सकते हैं करण जौहर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'कलंक' के फ्लॉप होने पर ये क्या बोल गए वरुण धवन? बुरा मान सकते हैं करण जौहर
Tue, 18 Jun 2019 12:21 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
वरुण धवन
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीती अप्रैल को करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म कलंक रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। रिलीज से पहले जहां ये फिल्म काफी चर्चा में थी वहीं दर्शक भी कलंक का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेेकिन ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही।
Varun Dhawan
- फोटो : instagram
कलंक के फ्लॉप होने के करीब 2 महीने बाद अब वरुण धवन ने फिल्म को लेकर कुछ ऐसे बोल दिया जिसे सुनने के बाद करण जौहर हैरान हो सकते हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई की खबर के अनुसार वरुण धवन ने कहा है कि 'दर्शकों को कलंक पसंद नहीं आई और यह मेरे लिए एक सीख है। मुझे इस चीज ने प्रभावित किया है। ये फिल्म चलने लायक ही नहीं थी तभी दर्शकों को ये फिल्म पसंद नहीं आई। बात सीधी है कि अगर फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी तो चलेगी वरना नहीं चलेगी।'
बॉलीवुड
- फोटो : Amar Ujala
वरुण धवन यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि, 'कलंक के फ्लॉप होने से मैंने सीखा है। बहुत बार कुछ चीजें ठीक से काम नहीं करती हैं और सब कुछ गलत हो जाता है। यह पहली बार है जब मैं एक असफलता से गुजरा हूं और इसको मैंने महसूस किया है। अगर महसूस नहीं हुआ होता तो इसका मतलब ये होता कि मुझे अपनी फिल्मों से ही प्यार नहीं है। मुझे मौत की लकीर तक अपनी फिल्मों से प्यार है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar
- फोटो : social media
गौरतलब है कि करण जौहर की फिल्म 'कलंक' से लोगों को बहुत उम्मीदें थीं। कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी लेकिन हुआ ठीक उल्टा। यह फिल्म औंधे मुंह गिरी यहां तक कि अपना बजट निकालने में भी नाकाम रही। बीते दिनों करण जौहर ने इंटरव्यू के दौरान 'कलंक' के फेल होने की जिम्मेदारी खुद ली थी।
विज्ञापन
Varun Dhawan
- फोटो : instagram
वहीं बात करें वरुण धवन की आने वाली फिल्मों की तो वह इन दिनों अपनी फिल्म स्ट्रीट डांसर की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा खबर है कि हाल ही में वरुण धवन को शशांक खेतान की फिल्म रणभूमि के लिए भी फाइनल किया गया है।