{"_id":"5e229ef88ebc3e4ae64c22ce","slug":"varun-dhawan-speaks-about-his-marriage-dont-believe-in-rumours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या इसी साल मई में शादी करेंगे वरुण धवन, अमर उजाला से बातचीत में खुद खोले राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या इसी साल मई में शादी करेंगे वरुण धवन, अमर उजाला से बातचीत में खुद खोले राज
रोहितास सिंह परमार, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 18 Jan 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
varun dhawan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के युवा और ऊर्जावान अभिनेता वरुण धवन की शादी की चर्चा से इस समय खबरों का बाजार गर्म है। चारों तरफ यही अफवाह उड़ रही है कि वरुण इसी साल मई में अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी करने वाले हैं, लेकिन इस बारे में खुद वरुण ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि ये सब अफवाह है।
2 of 4
varun dhawan
- फोटो : social media
32 वर्षीय अभिनेता वरुण इस समय अपनी आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी दौरान अमर उजाला के साथ बात करते हुए वरुण ने शादी की खबरों को झूठा और बेबुनियाद ठहराते हुए कहा कि 'हमारी शादी की सारी अफवाहें मीडिया द्वारा ही उड़ाई गई हैं।'
3 of 4
varun dhawan
- फोटो : amar ujala
शादी के सवाल पर वरुण थोड़ा असहज भी महसूस करते हैं। वह कहते हैं, ‘इन खबरों में तनिक भी सच्चाई नहीं है। हमारी अभी ऐसी कोई योजना नहीं है। हमने तो इस बारे में अभी कोई बात भी नहीं की है। मेरी शादी में मीडिया को अगर इतनी ही रुचि है, तो मैं मीडिया से आग्रह करूंगा कि वह मेरी शादी का खर्चा भी उठा ले। मेरी शादी की तारीख तक मुझे मीडिया बता चुकी है, जबकि मेरी ही शादी है और मुझे ही नहीं पता। कितनी ही बार ऐसा हुआ है लेकिन हर बार वह गलत ही साबित हुए हैं।‘
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Varun Dhawan
- फोटो : instagram
अभिनेता वरुण धवन ने अपनी महिला दोस्त नताशा दलाल से अपने रिश्तों को कभी छुपाने की कोशिश नहीं की है। नताशा पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं और अभिनेता वरुण की बचपन की दोस्त हैं। सिनेमा और सिनेमा से अलग दोस्तों और रिश्तेदारों की शादियों, पार्टियों और महोत्सवों में वरुण और नताशा को अक्सर साथ में ही देखा जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।