{"_id":"599e88084f1c1bd9258b4718","slug":"varun-dhawan-spotted-with-his-rumored-high-school-love-natasha-dalal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Photos : गर्लफ्रेंड के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रहे वरुण धवन, हुए कैमरे में कैद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Photos : गर्लफ्रेंड के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रहे वरुण धवन, हुए कैमरे में कैद
Thu, 24 Aug 2017 02:34 PM IST
amarujala.com; Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com; Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Thu, 24 Aug 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
वरुण धवन-नताशा दलाल
- फोटो : Republic TV
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के हैंडसम और चार्मिंग एक्टर वरुण धवन की जिंदगी मौजूदा समय में परफेक्ट तरीके से बढ़ रही है। वो अपनी आने वाली फिल्म 'जुड़वा 2' को लेकर लगातार चर्चा में हैं, तो उनकी निजी जिंदगी भी अच्छी तरह से सेलिब्रेट हो रही है। हाल ही में उनकी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ कुछ तस्वीरें भी कैद हुई हैं, जिसमें ये कपल कंफर्ट जोन में दिख रहा है और उन्हें मीडिया से भी कोई दिक्कत नहीं दिखी जबकि ऐसा बेहद कम ही होता है।
2 of 7
वरुण धवन-नताशा दलाल
- फोटो : Republic TV
वरुण धवन और नताशा दलाल एक साथ मुंबई में देखे गए। दोनों बचपन के दोस्त बताए जाते हैं। कहा तो यहां तक जाता है कि दोनों एक दूसरे को हाई स्कूल की पढ़ाई के दौरान से ही डेट कर रहे हैं।
3 of 7
वरुण धवन-नताशा दलाल
- फोटो : Republic TV
वरुण धवन की फिल्म 'जुड़वा 2' 29 सितंबर को रिलीज हो रही है। वरुण 'जुड़वा 2' के प्रोमोशन में तो बिजी हैं ही, साथ ही अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भी क्वॉलिटी टाइम बिताने के लिए मौका निकाल ही ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
वरुण धवन-नताशा दलाल
- फोटो : Republic TV
वरुण धवन नताशा के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार भी चुके हैं। उन्होंने नेहा धूपिया के शो 'नो फिल्टर नेहा' पर भी कहा था कि मैंने अपने रिश्ते को लेकर किसी से कुछ नहीं छिपाया है। वैसे, ये ताजी तस्वीरें मुंबई के बांद्रा इलाके में कैद हुई, जहां से दोनों अपने घर के लिए निकल रहे थे।
विज्ञापन
5 of 7
वरुण धवन-नताशा दलाल
- फोटो : Republic TV
वरुण धवन ने हालांकि सीधे-सीधे अफेयर की बात तो नहीं कही थी, पर ये कहकर रिश्ते को नाम देने की कोशिश की थी कि वो नताशा को लेकर बेहद प्रोटेक्टिव हैं। बता दें कि नताशा वरुण के बचपन का प्यार हैं और धवन परिवार के साथ उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया में पहले भी आ चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।