फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वरुण की 'स्ट्रीट डांसर 3डी' ने छठे दिन निकाला बजट, कंगना की 'पंगा' अब भी कोसों दूर, जानें कलेक्शन

Thu, 30 Jan 2020 08:49 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 30 Jan 2020 08:49 AM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan Street Dancer 3D Kangana Ranaut Panga film 6 day box office collection
Street Dancer 3D and Panga - फोटो : file photo

वरुण धवन की 'स्ट्रीट डांसर 3डी' (Street Dancer 3D) और कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' (Panga) बॉक्स ऑफिस पर एक साथ रिलीज हुईं। इन दोनों को रिलीज हुए छह दिन हो चुके हैं। रिलीज के बाद दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन में उतार चढ़ाव देखा गया। छठे दिन के कलेक्शन को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि वरुण की फिल्म बजट निकाल चुकी है जबकि कंगना की 'पंगा' इससे कोसों दूर है। 

Varun Dhawan Street Dancer 3D Kangana Ranaut Panga film 6 day box office collection
street dancer 3d - फोटो : amar ujala mumbai

'स्ट्रीट डांसर 3डी' फिल्म ने छठे दिन करीब चार करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि इस फिल्म का कुल कलेक्शन 54 करोड़ हो चुका है। फिल्म का बजट 50 करोड़ बताया जा रहा है। इस तरह से यह फिल्म छठे दिन बजट निकालने में कामयाब रही। इस फिल्म को भारत में 3700 स्क्रीन्स पर जबकि ओवरसीज में कुल 670 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 

Varun Dhawan Street Dancer 3D Kangana Ranaut Panga film 6 day box office collection
Street Dancer 3D - फोटो : amar ujala mumbai

'स्ट्रीट डांसर 3डी' में वरुण धवन के अलावा श्रद्धा कपूर नोरा फतेही, धर्मेंश येलंडे, पुनीत पाठक, सलमान युसुफ खान और राघव जुयाल हैं। डांस पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है। डांस पर आधारित रेमो की यह तीसरी फिल्म है। इसे पहले 'एबीसीडी' और 'एबीसीडी 2' बना चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan Street Dancer 3D Kangana Ranaut Panga film 6 day box office collection
फिल्म पंगा में कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना की फिल्म 'पंगा' की बात करें तो इसने छठे दिन करीब 1 करोड़ से 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इस फिल्म का पांचवें दिन तक का कुल कलेक्शन 19.5 करोड़ था। छठे दिन का मिलाकर फिल्म का कुल कलेक्शन 20 करोड़ के पार पहुंच गया है। 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के मुकाबले इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन की रफ्तार धीमी है। फिल्म का बजट करीब 25 करोड़ है। कलेक्शन की धीमी रफ्तार को देखकर इसका बजट निकालना भी मुश्किल हो रहा है। 

विज्ञापन
Varun Dhawan Street Dancer 3D Kangana Ranaut Panga film 6 day box office collection
फिल्म पंगा का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया

'पंगा' में कंगना के अलावा ऋचा चड्ढा, मेघा बर्मन, स्मिता तांबे, नीना गुप्ता, जस्सी गिल हैं। 'पंगा' कबड्डी पर आधारित है। इस फिल्म में एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई है जो 32 साल की उम्र में मैदान पर वापसी करती है। भारत में 'पंगा' को 1450 और ओवरसीज में 450 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 

साबुन के विज्ञापन से प्रीति जिंटा को मिली थी लोकप्रियता, इन 10 फिल्मों ने 'डिंपल गर्ल' को दिलाई पहचान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed