फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वरुण धवन के काम फिर आएंगे श्रीराम, हिचकोले खाते करियर में टर्निंग प्वाइंट बनेगी इस फौजी की बायोपिक

Fri, 08 Jan 2021 08:23 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 08 Jan 2021 08:23 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan to begin intense training for director Sriram Raghavan film Ekkis
वरुण धवन और श्रीराम राघवन - फोटो : फाइल

युवा अभिनेता वरुण धवन के हिचकोले लेते करियर को एक बार फिर से संभालने के लिए फिल्मकार श्रीराम राघवन आने वाले हैं। उन्होंने संकेत दिए हैं कि वरुण धवन उनके निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म 'इक्कीस' की तैयारियां बहुत जल्द शुरू कर देंगे। चूंकि, यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी और वरुण इसमें एक मिलिट्री अफसर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे इसलिए उन्हें अपने किरदार में ढलने के लिए कड़ी तैयारियों से गुजरना पड़ेगा।

Varun Dhawan to begin intense training for director Sriram Raghavan film Ekkis
श्रीराम राघवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

श्रीराम राघवन ने अपनी फिल्म 'इक्कीस' की तैयारियों के बारे में बताया है कि वह इस फिल्म को अच्छे से अच्छा बनाने के लिए जितना हो सकता है, उतनी बेहतर तैयारियां कर रहे हैं। फिल्म के प्री प्रोडक्शन पर काम चालू है लेकिन उन्हें अपने काम को अब कुछ नए नियमों के साथ अंजाम देना होगा। इसलिए, वह उसकी भी आदत डाल रहे हैं। श्रीराम ने बताया कि वह वैसे तो अपनी फिल्म की शूटिंग पिछले साल सितंबर में शुरू कर देते और अब तक तो यह फिल्म खत्म भी हो जाती लेकिन लॉकडाउन की वजह से सभी चीजों को आगे खिसकाना पड़ा।

 

Varun Dhawan to begin intense training for director Sriram Raghavan film Ekkis
वरुण धवन - फोटो : PTI

वरुण धवन को फिल्म 'इक्कीस' में एक मिलिट्री ऑफिसर अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाना है। इसके बारे में श्रीराम ने बताया कि वरुण अपने प्रस्तावित कामों को खत्म करने के बाद मई के महीने से अपने इस किरदार की तैयारियां शुरू करेंगे। इसके लिए उन्हें अपना वजन कम करना होगा, एक मिलिट्री अफसर की तरह ट्रेनिंग लेनी होगी, कुछ समय नेशनल डिफेंस एकेडमी में भी बिताना होगा। ताकि, वह अपने किरदार की तासीर के नजदीक तक पहुंच सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan to begin intense training for director Sriram Raghavan film Ekkis
श्रीराम राघवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

श्रीराम कहते हैं कि वह अपनी फिल्म 'इक्कीस' की शूटिंग सितंबर के महीने से शुरू कर देंगे और अगले साल जनवरी तक फिल्म की शूटिंग पूरी भी हो जाएगी। श्रीराम के हिसाब से फिल्म को पूरा करने का यह सही वक्त होगा। वह अपनी इसी समय तालिका पर काम कर रहे हैं। इसी दौरान वह फिल्म के लिए स्पेशल इफेक्ट्स और वीएफएक्स का भी काम शुरू कर देंगे क्योंकि उन्हें एक निश्चित समय को पर्दे पर दिखाना होगा। फिलहाल, फिल्म के रिलीज की तारीख पर अभी कोई चर्चा नहीं है।

विज्ञापन
Varun Dhawan to begin intense training for director Sriram Raghavan film Ekkis
अनिल कपूर, नीतू सिंह, वरुण धवन, कियारा आडवाणी और प्राजक्ता कोली - फोटो : इंस्टाग्राम

देश में लॉकडाउन खत्म होने के बाद से ही वरुण धवन अभिनेत्री कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू सिंह के साथ राज मेहता के निर्देशन में बन रही फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग करने में व्यस्त रहे। इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया जा रहा है। इस फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद वरुण अमर कौशिक के निर्देशन में बनने वाली एक हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भेड़िया' की शूटिंग शुरू करेंगे। इसे खत्म करने के बाद वरुण शुरू करेंगे अपनी फिल्म 'इक्कीस' की शूटिंग। गौरतलब है कि वरुण ने निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ ‘बदलापुर’ हिट होने के बाद उनकी फिल्म ‘अंधाधुन’ में काम करने से मना कर दिया था। ‘बदलापुर’ ने ही वरुण को बतौर अभिनेता इज्जत बख्शी थी, अब एक बार फिर श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ से उनको अपना करियर मजबूत करने की आसर रहेगी।

करिश्मा औरा सारा से भी आगे निकलीं अरबाज की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया, 'हुस्न है सुहाना' पर किया ऐसा डांस कि फैंस हो गए दीवाने

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed