अपनी अगली फिल्म ‘बवाल’ की सीधे ओटीटी पर होने जा रही रिलीज का इंतजार कर रहे अभिनेता वरुण धवन को अपनी बहुचर्चित एक्शन फिल्म की हीरोइन मिल गई है। ये वही फिल्म है जिसकी हाल ही में ‘वीडी18’ के नाम से घोषणा हुई और जिसे फिल्म ‘जवान’ के निर्देशक एटली की प्रोडक्शन कंपनी, फिल्म ‘कबीर सिंह’ बनाने वाली कंपनी सिने 1 स्टूडियोज के साथ मिलकर बनाने जा रही है। वरुण धवन की इस फिल्म से साउथ सिनेमा की एक दमदार अदाकारा हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं।
#VD18: एटली की अगली फिल्म के लिए वरुण धवन को मिली हीरोइन, साउथ सिनेमा की इस हीरोइन का होगा बॉलीवुड डेब्यू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक वरुण धवन की प्रस्तावित एक्शन फिल्म को एटली की कंपनी ए फॉर एपल बनाएगी। फिल्म की निर्माता एटली की पत्नी प्रिया एटली होंगी और उनके साथ इस फिल्म के जो दूसरे निर्माता जुड़े हैं, वह हैं मुराद खेतानी। मुराद खेतानी की कंपनी सिने 1 स्टूडियोज ने ही फिल्म ‘कबीर सिंह’ बनाई थी। मुराद का नाम इसके अलावा ‘भूल भुलैया 2’ और ‘गुमराह जैसी फिल्मों से भी जुड़ा रहा है। इन दिनों उनकी कंपनी टी सीरीज के साथ मिलकर रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनीमल’ बना रही है।
Sunny Deol: करण-दृशा के रिश्ते के बारे में सुनकर ऐसा था सनी का रिएक्शन, पत्नी पूजा ने कराया था बहू से परिचय
प्रिया एटली और मुराद खेतानी की ये नई फिल्म एक मेगा बजट एक्शन फिल्म होगी और इसमें वरुण धवन के साथ दो हीरोइनें दिखाई देंगी। फिल्म की पहली हीरोइन के रूप में साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री कीर्ति सुरेश का नाम फाइनल होने की खबर है। अभी इस बारे में आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म की दूसरी हीरोइन का नाम फाइनल होते ही फिल्म के प्रस्तुतकर्ता एटली इसका आधिकारिक एलान जल्द करेंगे।
Keerthy Suresh: साउथ में धमाल मचाने के बाद अब बॉलीवुड में कदम रखेंगी कीर्ति सुरेश, इस अभिनेता के साथ आएंगी नजर
कार्ति सुरेश ने फिल्म ‘महानटी’ से देश विदेश में खूब शोहरत हासिल की है। उनका नाम साउथ सिनेमा की चोटी की अभिनेत्रियों में लिया जाता है। उनकी आने वाली फिल्म ‘भोला शंकर’ की भी इन दिनों खूब चर्चाएं हो रही हैं। इसके अलावा साउथ में उनकी ‘रिवॉल्वर रीता’, ‘रघु ताता’ और ‘कन्नदेवी’ जैसी फिल्में निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं।
Taapsee Pannu: तापसी ने इस हीरोइन का नाम लिए बिना गिराया बम, शादी के सवाल पर बोलीं, मैं अभी गर्भवती नहीं हूं
फिल्म ‘वीडी18’ के निर्देशन की जिम्मेदारी तमिल सिनेमा के जाने माने निर्देशक कलीस को मिली है। इस फिल्म में वरुण धवन अरसे बाद धमाकेदार एक्शन करते नजर आने वाले हैं। वरुण धवन की सिनेमाघरों में रिलीज पिछली फिल्म ‘भेड़िया’ फ्लॉप रही थी। इस हफ्ते उनकी जान्हवी कपूर के साथ नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म ‘बवाल’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह इतिहास के एक अध्यापक के रूप मे नजर आएंगे। प्रियंका चोपड़ा स्टारर सीरीज ‘सिटाडेल’ के फ्लॉप होने के बाद इस कहानी में हालांकि दर्शकों को खास दिलचस्पी नहीं बची है लेकिन इसके हिंदी संस्करण में वरुण धवन और समांथा प्रभु की जोड़ी को लेकर लोगों में उत्सुकता बाकी है।