जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म 'वेदा' स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यानी 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आज एक ग्रैंड इवेंट में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर एक्शन से भरपूर है। फिल्म में जॉन के साथ-साथ शरवरी वाघ भी दमदार अंदाज में नजर आने वाली हैं। हालांकि, इसी बीच जॉन अब्राहम एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। अभिनेता हाल ही में 'वेदा' के ट्रेलर लॉन्च पर अपना आपा खो बैठे। जॉन उस समय नाराज हो गए जब उन्हें बताया गया कि उनकी फिल्में दोहराव वाली हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि वे सिर्फ ट्रेलर से फिल्म का आंकलन न करें।
Vedaa: 'वेदा' के ट्रेलर लॉन्च पर जॉन अब्राहम ने खोया अपना आपा, रिपोर्टर से कहा- क्या मैं आपको बेवकूफ...
'वेदा' के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में, जॉन को कुछ नया करने के लिए कहा गया, जिससे वह अपना आपा खो बैठे। उन्होंने जवाब दिया, 'क्या आपने फिल्म देखी है? क्या मैं बुरे प्रश्नों के लिए आपको बेवकूफ बुला सकता हूं।' यह बताए जाने के बाद कि ट्रेलर से संकेत मिलता है कि यह उस तरह की एक्शन फिल्में हैं जो वह आमतौर पर करते हैं।
इस पर अभिनेता ने कहा, 'नहीं मैं तो आपको सिर्फ सीधे कहना चाहता हूं कि ये फिल्म अलग है। मेरे हिसाब से तो यह एक बहुत ही गहन प्रदर्शन है जो मैंने किया है। बेशक आपने अभी तक फिल्म देखी नहीं है।' इसके बाद जॉन थोड़ा शांत दिखे और उन्होंने मजाक में कहा, 'फिल्म देखिये आप, उसके बाद मैं आपका हूं, चाहे आप कुछ भी कहें। लेकिन अगर तुम गलत हो, तो मैं पलट कर तुम्हें टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा।'
Kalki 2898 AD Day 36 Collection: कल्कि 2898 एडी का जादू बरकरार, 36वें दिन भी सिनेमाघरों में डटकर खड़ी है फिल्म
'वेदा' एक युवा लड़की की कहानी है जिसका किरदार शरवरी वाघ ने निभाया है। उनका किरदार उन अत्याचारियों के खिलाफ सामाजिक न्याय चाहता है जिन्होंने जाति और अस्पृश्यता के आधार पर दलित समुदायों पर अत्याचार किया। निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित एक्शन-थ्रिलर में अभिषेक बनर्जी खलनायक की भूमिका में हैं। फिल्म में तमन्ना भाटिया और मौनी रॉय भी कैमियो भूमिका में हैं।
Bad Newz Box Office: ‘बैड न्यूज’ के लिए 100 करोड़ तक पहुंचने की राह नहीं है आसान, जानिए अब तक की कुल कमाई
'वेदा' की सफलता की राह आसान नहीं होगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई अन्य बहुप्रतीक्षित फिल्में भी रिलीज हो रही हैं। इनमें श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' और एक्शन थ्रिलर पैन इंडिया फिल्म 'डबल इस्मार्ट' शामिल हैं। संजय दत्त भी 'डबल इस्मार्ट' फिल्म का हिस्सा हैं। इस तरह बॉक्स ऑफिस पर होने वाली भिड़ंत को देखने के लिए दर्शक सहित समीक्षक भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं।
Paris Olympic 2024: स्वप्निल कुसाले ने देश को दिलाया तीसरा पदक, गदगद हुआ बॉलीवुड, दिल खोलकर दी बधाई
