{"_id":"5948adbf4f1c1b0b458b4759","slug":"veena-nagda-is-bollywood-mehandi-queen-rekha-madhuri-dixit-dimple-kapadia-is-her-clients","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड सेलेब्रिटी की बेटियों को मेंहदी लगाती हैं वीना, फीस सुनकर नहीं होगा भरोसा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड सेलेब्रिटी की बेटियों को मेंहदी लगाती हैं वीना, फीस सुनकर नहीं होगा भरोसा
Tue, 20 Jun 2017 04:25 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
Updated Tue, 20 Jun 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
वीना नागदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आज हम आपको एक ऐसी शख्सियत के बारे में बताएंगे जो ना ही फिल्मों में एक्टिंग करती हैं और ना ही फिल्में डायरेक्टर करती हैं। लेकिन बॉलीवुड की बहुत बड़ी सेलेब्रिटी कही जाती हैं। इस शख्सियत का नाम है वीना नागदा। वीना एक मेंहदी डिजाइनर हैं। इन्हें बॉलीवुड मेंहदी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। जानें साड़ियों में एंब्रायडरी करते-करते वीना कैसे एक बॉलीवुड सेलेब्रिटी बन गईं।
बॉलीवुड सेलेब्रिटीज से राजा-महाराजाओं की बेटियों को मेंहदी लगाती हैं वीना, फीस सुनकर नहीं होगा भरोसा
2 of 8
वीना नागदा
वीना का जन्म एक जैन परिवार में हुआ था। वीना पांच बहनों में सबसे छोटी थीं। वीना की फैमिली बहुब कंजरवेटिव थी। वीना की मां हाउसवाइफ और पिता पुजारी थे। 10वीं के बाद वीना को पढ़ने नहीं दिया गया। लेकिन वीना ने हिम्मत नहीं हारी। वो घर पर ही साड़ी में एंब्रॉयडरी किया करती थीं। धीरे-धीरे उन्होंने मेंहदी डिजाइन करना भी शुरू किया। वीना को मेंहदी में करियर बनाने का ख्याल आया।
बॉलीवुड सेलेब्रिटीज से राजा-महाराजाओं की बेटियों को मेंहदी लगाती हैं वीना, फीस सुनकर नहीं होगा भरोसा
3 of 8
वीना नागदा
17 साल की उम्र में इस मुंबई की लड़की ने अपनी हॉबी को अपना करियर बना लिया। काफी मेहनत के बाद वीना ने धीरे-धीरे अपने बिजनेस को बढ़ाने की सोची। वीना नागदा को वर्ल्ड में सबसे तेज मेंहदी लगाने का खिताब मिला हुआ है। मेंहदी डिजाइन में वीना की क्रिएटिविटी देख हर कोई हैरान रह जाता है। वीना को ब्राइडल मेंहदी, नेल आर्ट, शेडेड मेंहदी, हीरा मोती, जरदोशी, अरबिक और ब्लैक मेंहदी लगाने में महारथ हासिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड सेलेब्रिटीज से राजा-महाराजाओं की बेटियों को मेंहदी लगाती हैं वीना, फीस सुनकर नहीं होगा भरोसा
4 of 8
वीना नागदा
अपने इस हुनर की वजह से वीना को देश-विदेश में बुलाया जाता है। वीना के क्लाइंट्स बेल्जियम, लंदन, मॉरिशस, पैरिस, सिंगापुर और यूएसए जैसे देशों में बसे हुए हैं। वीना के क्लाइंट्स में डायमंड किंग विजयभाई शाह से लेकर कई राजा-महाराजा तक शामिल हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अगर किसी की शादी है तो मेंहदी रस्म में वीना नागदा के अलावा किसी और को हायर नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
बॉलीवुड सेलेब्रिटीज से राजा-महाराजाओं की बेटियों को मेंहदी लगाती हैं वीना, फीस सुनकर नहीं होगा भरोसा
5 of 8
वीना नागदा
बॉलीवुड से वीना का पुराना नाता है। कई बॉलीवुड फिल्मों जैसे 'कभी खुशी कभी गम', 'कल हो ना हो', 'मेरे यार की शादी है', 'ये जवानी है दीवानी' और 'पटियाला हाउस' में भी वीना का काम देखने को मिला था। इन फिल्मों की हिरोइनों को वीना ने ही मेंहदी लगाई थी। बड़े-बड़े अखबरों और न्यूज चैनल को भी वीना इंटरव्यू दे चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।