फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलकित सम्राट ने खोला राज, इस खास चीज के साथ मनाएंगे वैलंटाइंस डे

Fri, 02 Feb 2018 08:09 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Feb 2018 08:09 AM IST
विज्ञापन
Veerey Ki Wedding actor Pulkit Samrat says he believes in love
fgd

फुकरे में शानदार अभिनय के बाद पुलकित सम्राट जल्द ही फिल्म वीरे की वेडिंग में नजर आने वाले हैं। आज ही फिल्म का ट्रेलर लांच किया गया है। ट्रेलर लांच के मौके पर पुलकित सम्राट ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। बता दें कि पुलकित सलमान खआन की बहन श्वेता रोहिरा के एक्स हसबैंड है।

Veerey Ki Wedding actor Pulkit Samrat says he believes in love
pulkit samrat

अपनी रिलीज के लिए तैयार फिल्म वीरे की वेडिंग के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर जब पुलकित से सवाल पूछा गया कि क्या शादी के बंधन पर आपका विश्वास खत्म हो गया है? इस सवाल पर पुलकिन ने शानदार जवाब दिया। पुलकित ने कहा कि उन्हें लगता है कि किसी और से प्यार करने से अच्छा है अपने पालतू कुत्ते से प्यार कर लें। 

Veerey Ki Wedding actor Pulkit Samrat says he believes in love
पुलकित ने कहा, 'किसी ने कल मुझसे पूछा कि इस बार प्यार के त्यौहार वैलंटाइंस डे के मौके पर आप क्या करेंगे, आप तो सिंगल हैं तो कैसे प्यार का जश्न मनाएंगे। मैंने उन्हें जवाब में कहा कि मैं अपने पेट डॉग के साथ प्यार करते हुए वैलंटाइंस डे मनाऊंगा क्योंकि डॉग के साथ आपका प्यार सौ प्रतिशत गारंटी के साथ जीवन भर रहेगा। आपको बता दें कि पुलकित सम्राट और यामी गौतम के अफेयर की चर्चा मीडिया की सुर्खियां बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Veerey Ki Wedding actor Pulkit Samrat says he believes in love
pulkit samrat

पुलकित ने कहा, वैसे प्यार पर मेरा विश्वास अब भी है। बाद में शायद जवाब दे पाऊं, जब फिर से कभी शादी हो, वैसे इस सवाल का जवाब शराब पीकर देना चाहिए था। फिल्म वीरे की वेडिंग में पुलकित के साथ कृति खरबंदा और जिम्मी शेरगिल भी मुख्य भूमिका में नजर आएगें। फिल्म का निर्देशन आशु त्रिखा ने किया है। यह फिल्म 9 मार्च को सिनेमाघरों में नजर आएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed