टीवी और फिल्मों में मां के रोल निभाने वाली रीता भादुड़ी का निधन हो गया है। इस खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है । रीता इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं । रीता के निधन की जानकारी सीनियर एक्टर शिशिर शर्मा ने ट्वीट करके दी ।
फिल्म इंडस्ट्री के लिए फिर एक बुरी खबर, डॉ हाथी के बाद एक्ट्रेस रीता भादुड़ी का निधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने लिखा, 'बड़े दुख के साथ मैं ये सूचित कर रहा हूं कि अब रीता भादुड़ी हमारे बीच नहीं रहीं । उनका अंतिम संस्कार आज यानी 17 जुलाई को दोपहर 12 बजे मुंबई में होगा । हम सबके लिए वो मां की तरह थीं। हम सब उन्हें बहुत याद करेंगे।'
ये भी पढ़ें- 40 साल में कभी नहीं मिल पाया लीड हीरोइन का रोल, जया भादुड़ी की बहन कहने पर भड़की थीं रीता
खबरों की मानें तो रीता पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं। उनकी किडनी में समस्या बताई जा रही थी। इस वजह से उन्हें हर दूसरे दिन डायलिसिस के लिए जाना पड़ता था। रीता इन दिनों ‘निमकी मुखिया’ में इमरती देवी का किरदार निभा रही थीं।
खाली समय में वो सेट पर ही आराम करती थीं । रीता 62 साल की थीं । उनकी सेहत और काम के प्रति लगन को देखते हुए उनकी सहूलियत के हिसाब से शेड्यूल तय किया गया था । रीता ने अपने काम के बारे में कहा था, 'बुढ़ापे में होने वाली बीमारियों के डर से क्या काम छोड़ दें ।'
'मुझे काम करना और व्यस्त रहना पसंद है । मुझे हर समय अपनी खराब हालत के बारे में सोचना पसंद नहीं, इसलिए मैं खुद को व्यस्त रखती हूं । मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे इतनी सपोर्टिव और समझने वाली कास्ट और क्रू के साथ काम करने का मौका मिला है ।'