पाकिस्तान में जन्मीं ब्रिटिश मूल की अभिनेत्री सलमा आगा की बेटी जारा खान को कई दिनों से सोशल मीडिया पर रेप की धमकियां मिल रही थीं। जिसके बाद जारा ने इसकी शिकायत पुलिस में की। वहीं पुलिस ने भी मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
सलमा आगा की बेटी जारा खान को मिली रेप की धमकी, एमबीबीएस की 23 वर्षीय छात्रा गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
दरअसल सलमा आगा की बेटी जारा खान ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें 28 अक्तूबर से 3 नवंबर के बीच सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम के जरिए रेप की धमकियां मिल रही हैं। जारा की शिकायत के बाद पुलिस भी हरकत में आई और तुरंत ही आरोपी का पता लगा लिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जांच में पुलिस को पता चला कि धमकी देने वाली हैदराबाद की एक 23 वर्षीय एमबीए स्टूडेंट है। ओशिवारा थाने के सीनियर इंस्पेक्टर ने कहा कि शिकायत के बाद साइबर सेल को सूचना दी गई थी जिससे लोकल आईपी अड्रेस का पता चला। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम नूरा सरवर है जिसने इंस्टाग्राम पर अपनी फर्जी प्रोफाइल बना रखी है।
पुलिस जांच में ये भी सामने आया है कि आरोपी नूरा और उसका को-वर्कर एक पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम करते हैं। उसी के तहत जारा खान को धमकियां दे रहे थे। हालांकि मामले को लेकर पुलिस अब भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर जारा को ये धमकियां क्यों दी जा रही थीं। वहीं मामले में फिलहाल धारा 354 (A), (B), 509, 506 और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत धारा 67 (A) में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
गौरतलब है कि जारा आगा 'निकाह' फेम अभिनेत्री सलमा आगा की बेटी हैं। जारा भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। उन्होंने अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'औरंगजेब' से फिल्मों में डेब्यू किया था। हालांकि ये फिल्म ज्यादा चल नहीं पाई थी। इसके बाद वो फिल्म 'देसी कट्टे' में भी नजर आईं। लेकिन उनका फिल्मी करियर अपनी मां की तरह नहीं रहा।
पढ़ें: दिलजीत दोसांझ ने बिना नाम लिए कंगना रणौत पर कसा तंज, कहा- ‘हिंदी में बोल रहा हूं जिससे...’