फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मशहूर एक्टर मृणाल मुखर्जी का हार्ट अटैक से निधन, कैंसर होने के बावजूद लगातार कर रहे थे काम

Thu, 09 May 2019 08:05 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 09 May 2019 08:05 AM IST
विज्ञापन
veteran bengali actor mrinal mukherjee died from heart attack
mrinal mukerjee - फोटो : twitter
वेटरेन एक्टर मृणाल मुखर्जी का बुधवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया । मृणाल की उम्र 74 साल थी । लंबे समय से वो कैंसर से जंग लड़ रहे थे । इसके अलावा उन्हें जॉन्डिस और गैस्टिक प्रॉब्लम भी थी । इसके बावजूद वो लगातार काम कर रहे थे । 
veteran bengali actor mrinal mukherjee died from heart attack
mrinal mukerjee - फोटो : social media
कोलकाता के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था । बुधवार दोपहर को उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वो दुनिया को अलविदा कह गए । मृणाल ने कई टीवी सीरियल में मुख्य भूमिका निभाई है । इसके अलावा उन्होंने गुलजार की फिल्म 'मौसम' में भी काम किया था । 
veteran bengali actor mrinal mukherjee died from heart attack
mrinal mukerjee - फोटो : social media
मृणाल ने आखिरी बार 'अमलोगी' में नब कुमार की भूमिका निभाई थी। यह धारावाहिक पिछले ही साल ऑफ एयर हुआ था । मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर जोजो उनकी बेटी हैं। दूसरी बेटी टीना मुखर्जी एक मॉडल हैं जबकि बेटा देवप्रिय मुखर्जी एक्टर है। मृणाल ने बांग्ला फिल्मों में बहुत काम किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
veteran bengali actor mrinal mukherjee died from heart attack
mrinal mukerjee - फोटो : social media
उनके निधन की खबर से टॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है । कई निर्माता-निर्देशकों और अभिनेताओं ने मृणाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मृणाल एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ अच्छे सिंगर भी थे । हालांकि उन्होंने अदाकारी को अपना करियर बनाया । 
 
विज्ञापन
veteran bengali actor mrinal mukherjee died from heart attack
mrinal mukerjee
उन्होंने एक बाल कलाकार के तौर पर साल 1955 में दुई बोन नाम की फिल्म से डेब्यू किया था ।  मृणाल ‘Golpo Holeo Sotti’, ‘Nayika Sangbad’, ‘Chuti’, ‘Shriman Prithviiraj’ जैसी तमाम फिल्मों में नजर आए ।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed