फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस तस्वीर ने खोला था विनोद खन्ना की बीमारी का राज, फैंस तक हिल गए थे

Fri, 28 Apr 2017 01:51 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Fri, 28 Apr 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
Veteran Bollywood actor Vinod Khanna dies, this viral photo revealed about his cancer
अपने घरवालों के साथ विनोद खन्ना
उस वक्त सभी चौंक गए थे जब खबर आई कि एक्टर विनोद खन्ना को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन जल्द ही उन्हें राहत की सांस मिली जब खबर मिली कि उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।


लेकिन उस वक्त सभी लोग हिल गए जब विनोद खन्ना की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया। इस तस्वीर को देखकर लग था रहा था कि विनोद खन्ना को कोई गंभीर बीमारी है।

हालांकि इस बारे में उनके परिवार वाले कुछ भी कहने से बचते रहे। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि विनोद खन्ना को कैंसर है, लेकिन उनके घरवालों या डॉक्टरों ने कुछ भी नहीं बताया।

ये भी पढें - फिल्में छोड़ संन्यासी बन गए थे विनोद खन्ना, कमबैक भी रहा जानदार
 
Veteran Bollywood actor Vinod Khanna dies, this viral photo revealed about his cancer
विनोद खन्ना
लेकिन इस तस्वीर ने सारी पोल खोल दी। किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि ये वही विनोद खन्ना हैं जो साल भर पहले फिल्म 'दिलवाले' में नजर आए थे। उस वक्त उनकी कद-काठी काफी भरी हुई लग रही थी और वो काफी स्वस्थ भी दिख रहे थे। लेकिन एक साल के अंदर ही विनोद खन्ना में इतना ज्यादा बदलाव आया जो काफी चौंका रहा। वो पहले से काफी कमजोर लग रहे थे और सूखकर कांटा हो गए। आंखें तो बिल्कुल अंदर ही धंस गईं। विनोद खन्ना की ऐसी हालत देख कोई कह नहीं सकता कि एक साल पहले तक विनोद खन्ना इतने चुस्त-दुरुस्त थे।

ये भी पढें - नहीं रहा मन का मीत... लंबी बीमारी के बाद विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र में निधन

 
Veteran Bollywood actor Vinod Khanna dies, this viral photo revealed about his cancer
अपने बेटे राहुल के साथ विनोद खन्ना
कहा जा रह था कि विनोद खन्ना को शरीर में पानी की कमी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन माजरा तो कुछ और ही था। कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी कहा जा रहा था कि विनोद खन्ना को कोई गंभीर बीमारी है जो उन्हें अंदर ही अंदर खाए जा रही है और इसी की वजह से उन्हे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन उनके घरवाले इस बारे में किसी को भी बताने से हिचकते रहे।

ये भी पढें - माधुरी दीक्षित भी विनोद खन्ना के नशे में बहक गईं थी...
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Veteran Bollywood actor Vinod Khanna dies, this viral photo revealed about his cancer
विनोद खन्ना
विनोद खन्ना पिछले एक साल से बीमार थे और शायद इसीलिए तभी से उन्होंने फिल्मों में दिखना तक बंद कर दिया। किसी इवेंट में भी वो नजर नहीं आए। एक वक्त पर हीरोइनों के दिलों पर राज करने वाले विनोद खन्ना बीमारी के चलते इतने कमजोर हो गए हैं कि उन्हें पहचानना तक मुश्किल हो गया।

ये भी पढें - पाकिस्तान में जन्मे थे विनोद खन्ना, माली बनकर धोये टॉयलेट, फेल हुई थी लव स्टोरी
 
विज्ञापन
Veteran Bollywood actor Vinod Khanna dies, this viral photo revealed about his cancer
विनोद खन्ना
विनोद खन्ना एक ऐसे एक्टर रहे जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत विलेन के किरदारों से की लेकिन आगे जाकर हीरो बन गए। उन्होंने 'कुर्बानी', 'पूरब और पश्चिम', 'मेरे अपने', 'दयावान' और 'प्रेम धरम' जैसी कई हिट फिल्में कीं और माधुरी दीक्षित से लेकर डिंपल कपाड़िया और श्रीदेवी तक के साथ रोमांस किया।

ये भी पढें - ये है विनोद खन्ना का तीसरा बेटा, पूनम पांडे को डेट से लेकर रेव पार्टी तक जानें इनकी लाइफस्टाइल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed