फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गीतकार योगेश का निधन, इन सदाबहार गीतों से जीता था सबका दिल

Fri, 29 May 2020 10:14 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 29 May 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Veteran lyricist Yogesh Gaur passed away know his best Songs
योगेश गौर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक गीत देने वाले गीतकार योगेश गौर (Yogesh Gaur) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। योगेश की गिनती उन गीतकारों में होती है जिन्होंने अपने समय में सबसे बेहतरीन फिल्मकार रहे ऋषिकेश मुखर्जी, बासु चटर्जी आदि के साथ खूब काम किया है। वहीं हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की फिल्म 'आनंद' के लिए भी योगेश ने ही गीत लिखे थे। योगेश ने भले ही हम सबको अलविद कह दिया हो लेकिन उनके गीत हमेशा हम सबके जेहन में रहेंगे।

Veteran lyricist Yogesh Gaur passed away know his best Songs
योगेश गौर - फोटो : सोशल मीडिया

लखनऊ में 19 मार्च 1943 को जन्मे गीतकार योगेश ने अपने दौर में कई बेहतरीन गीत हिंदी सिनेमा को दिए। योगेश के बेहतरीन गानों में आनंद फिल्म के गीत कहीं दूर जब दिन ढल जाए और जिंदगी कैसी है पहेली मुख्य रूप से शामिल हैं। इन दोनों गीतों को आज भी हर कोई गुनगुनाता है।

Veteran lyricist Yogesh Gaur passed away know his best Songs
योगेश गौर - फोटो : अमर उजाला

योगेश के सिनेमा का सफर फिल्म रॉबिन से शुरू हुआ था। इस फिल्म के लिए योगेश ने छह गीत लिखे थे। इसके बाद 1974 में फिल्म रजनीगंधा, 1976 में फिल्म छोटी सी बात, 1979 में फिल्म बातों बातों में और मंजिल सहित कई फिल्मों को योगेश ने अपने गीतों के दम पर यादगार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Veteran lyricist Yogesh Gaur passed away know his best Songs
योगेश गौर - फोटो : Social Media

योगेश की आखिरी बड़ी रिलीज फिल्म किशन कुमार स्टारर बेवफा सनम थी। याद दिला दें कि योगेश ने फिल्मों के अलावा कुछ टीवी कार्यक्रमों के लिए भी लेखन किया था। अपने गीतों के बारे में एक इंटरव्यू में योगेश ने कहा था, 'जो देखा था, जो जीता था, वही लिखा है। मैंने हमेशा अपने आस-पास के लोगों के बारे में लिखा।' फिल्मों के अलावा अगर बात योगेश के चुनिंदा बेहतरीन पांच गीतों की करें तो, 'कहीं दूर जब दिन ढल जाए', 'जिंदगी कैसी है पहेली', 'रिमझिम गिरे सावन', 'कई बार यूं ही देखा है', 'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा' के बिना लिस्ट अधूरी कहलाएगी।

विज्ञापन
Veteran lyricist Yogesh Gaur passed away know his best Songs
योगेश गौर, लता मंगेशकर - फोटो : Social Media

योगेश के निधन पर दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने भी शोक जाहिर किया है। लता मंगेशकर ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर योगेश को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'मुझे अभी पता चला कि दिल को छूने वाले गीत लिखने वाले कवि योगेश जी का आज स्वर्गवास हुआ। यह सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। योगेश जी के लिखे कई गीत मैंने गाए। योगेश जी बहुत शांत और मधुर स्वभाव के इंसान थे। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पण करती हूं।'



पढ़ें: गीतकार योगेश गौर का 77 साल की उम्र में निधन, लता मंगेशकर समेत अन्य कलाकारों ने जताया शोक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed