सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bhupinder Singh: गायक भूपिंदर सिंह को इस वजह से हो गई थी संगीत से नफरत, फिर यूं गायकी की दुनिया में लहराया परचम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 18 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
veteran singer bhupinder singh career achievement in bollywood songs full biodata profile and singer bhupinder singh life facts
सिंगर भूपिंदर सिंह - फोटो : social media

मनोरंजन जगत ने आज एक और दिग्गज गायक को खो दिया है। दिग्गज पार्श्व गायक भूपिंदर सिंह का मुंबई में निधन हो गया। संगीत की दुनिया के दिग्गज गायक भूपिंदर सिंह को उनकी भारी आवाज के लिए जाना जाता था। उन्होंने बॉलीवुड के कई गानों को अपनी बेहतरीन आवाज से नवाजा है। उनके गाए सदाबहार गाने आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं। भूपिंदर सिंह को संगीत विरासत में मिला था और यही वजह थी, जब वह गाते थे तो सुनने वाले बस मंत्रमुग्ध रह जाते थे। जानते हैं दिग्गज गायक के बारे में खास बातें।

Trending Videos
veteran singer bhupinder singh career achievement in bollywood songs full biodata profile and singer bhupinder singh life facts
गायक भूपिंदर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

संगीत से हो गई थी नफरत
गायक भूपेंद्र सिंह का जन्म ब्रिटिश राज के दौरान साल 1940 में पंजाबी परिवार में पटियाला जन्मे थे। उनके पिता बेहद अच्छे संगीतकार थे और इसलिए उन्हें बचपन से ही संगीत की शिक्षा दी जाने लगी थी। बताया जाता है कि गायक भूपिंदर सिंह के पिता सिखाने के मामले में बेहद सख्त थे और इसी वजह से बचपन में भूपिंदर सिंह को संगीत से नफरत सी हो गई थी। उस दौरान उन्हें संगीत सीखना बिलकुल भी पसंद नहीं था, लेकिन धीरे-धीरे समझ बढ़ने के साथ ही संगीत में उनकी रुचि भी बढ़ने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
veteran singer bhupinder singh career achievement in bollywood songs full biodata profile and singer bhupinder singh life facts
भूपिंदर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

गजल से जागी संगीत में रुचि
भूपिंदर सिंह को संगीत की शिक्षा तो घर से ही मिली थी, लेकिन सबसे पहले संगीत में गजल गाने में उनकी रुचि जागी। इसके बाद उन्होंने अपनी शुरुआत आकाशवाणी से की थी। आकाशवाणी में पहला प्रोग्राम करने के बाद उन्हें दूरदर्शन केंद्र में गाने का अवसर मिला। ऑल इंडिया रेडियो से ही उनको गायकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिला।
 

veteran singer bhupinder singh career achievement in bollywood songs full biodata profile and singer bhupinder singh life facts
गायक भूपिंदर सिंह - फोटो : ANI

जब संगीतकार मदन मोहन ने भेजा बुलावा
जानकारी के मुताबिक, गायक भूपिंदर सिंह गाना तो बेहतरीन गाते ही थे इसके अलावा वह गिटार भी बजाया करते थे। उन्होंने दूरदर्शन केंद्र दिल्ली में प्रस्तुति दी थी और इसी दौरान उन्होंने वायलिन और गिटार भी सीखा था। ऑल इंडिया में उनकी गायकी सुनने के बाद संगीतकार मदन मोहन ने उन्हें मुंबई बुला लिया था और उन्हें सबसे पहला मौका फिल्म हकीकत में गाने का मिला। इस फिल्म में उन्होंने 'होके मुझे मजबूर बुलाया होगा' गजल को अपनी आवाज दी। हालांकि उन्हें इससे पहचान नहीं मिली लेकिन वह लगातार गाने गाते रहे।

विज्ञापन
veteran singer bhupinder singh career achievement in bollywood songs full biodata profile and singer bhupinder singh life facts
Bhupinder Singh - फोटो : social media

खुद की लिखी गजलों से मिली पहचान
भूपिंदर सिंह कम बजट की फिल्मों में भी गायकी करते रहे और इसी दौरान उन्होंने खुद की लिखी गजलों में नया प्रयोग किया और ड्रम और स्पेनिश गिटार की धुन पर उन्हें पेश किया। इससे सबका ध्यान उनकी तरफ आकर्षित हुआ। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में "मौसम", "सत्ते पे सत्ता", "अहिस्ता अहिस्ता", "दूरियां", "हकीकत" और कई अन्य फिल्मों के गानों को अपनी आवाज दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed