फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vicky katrina wedding: विक्की कटरीना की शादी के मौके पर दिल्ली पुलिस का ट्वीट हुआ वायरल, कही ये बड़ी बात

Fri, 10 Dec 2021 01:05 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Fri, 10 Dec 2021 01:05 PM IST
विज्ञापन
Vicky katrina wedding: Delhi Police's tweet on the occasion of Vicky Katrina's wedding went viral, said this big thing
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी संपन्न हो चुकी है। लेकिन ये शादी कई कारणों से चर्चा में रही, चाहे वह राजस्थान के 700 साल पुराने किले में हुई शादी हो या फिर मेहमानों के लिए सीक्रेट वेडिंग कोड। इस कोड को बिना बताए किसी की भी एंट्री शादी में नहीं थी। वहीं लोगों को पल पल की खबर में दिलचस्पी थी। यहां तक की इस जोड़े की शादी सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी चर्चा में रही। 9 दिसंबर को दोनों ने शाही अंदाज में शादी की और वह आज हनीमून के लिए मालदीव रवाना हो गए हैं। लेकिन ये जानकर आपको हैरानी होगी कि कटरीना विक्की की शादी पर दिल्ली और यूपी पुलिस के ट्वीट तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Vicky katrina wedding: Delhi Police's tweet on the occasion of Vicky Katrina's wedding went viral, said this big thing
कटरीना कैफ ब्राइडल लहंगा - फोटो : instagram/katrinakaif

दिल्ली पुलिस का ट्वीट
दिल्ली पुलिस ने ट्वीट के माध्यम से लोगों को अपना पासवर्ड सिक्योर रखने की सलाह दी है। इसमें वह विक्की-कटरीना का शादी का हवाला देते हुए लिखते हैं- हैलो प्यूपल, अपना पासवर्ड #VicKat की वेडिंग की तरह सिक्योर रखे। दिल्ली पुलिस ने लोगों को मैसेज के माध्यम से करंट हैपनिंग्स का उदाहरण दिया है।

Vicky katrina wedding: Delhi Police's tweet on the occasion of Vicky Katrina's wedding went viral, said this big thing
कटरीना कैफ ब्राइडल लहंगा - फोटो : instagram/katrinakaif
यूपी पुलिस का ट्वीट
यूपी पुलिस ने साइबर सेफ्टी को लेकर विक्की-कटरीना की शादी का उदाहरण दिया है। यूपी पुलिस ने ट्वीट कर लिखा- साइबर क्रिमिनल्स से बचने के लिए विक्की-कटरीना की तरह ऑनलाइन सुरक्षा के दायरे में रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky katrina wedding: Delhi Police's tweet on the occasion of Vicky Katrina's wedding went viral, said this big thing
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस द्वारा किए गए इन ट्वीट्स की वजह से लोगों का ध्यान इस मद्दे पर गया है। वहीं लोग पुलिस के इस अंदाज को बेहद पसंद कर रहे हैं। लोगों ने पुलिस के दोनों ट्वीट को खूब सराहा है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed