फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vicky Katrina Wedding: जोधपुर में स्पॉट हुए नेहा कक्कर और रोहनप्रीत, विक्की- कटरीना की शादी में परफॉर्म करने के कयास तेज

Sun, 05 Dec 2021 09:17 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 05 Dec 2021 09:17 AM IST
विज्ञापन
Vicky Katrina Wedding: Neha Kakkar and Rohanpreet spotted in Jodhpur speculations rife to perform at Vicky Katrina wedding
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में जारी वेडिंग सीजन के बीच इन दिनों बॉलीवुड में भी जमकर कई शादियां देखने को मिल रही हैं। इसी बीच बी टाउन के सबसे चर्चित कपल विक्की कौशल और कटरीना कैफ भी अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों की शादी की तैयारियां जोरों- शोरों से की जा रही है। जानकारी के मुताबिक कपल 9 दिसंबर को सात फेरे लेगा। ऐसे में अब शादी के लिए काफी कम दिन ही बचे हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में कपल ने कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। इससे पता चलता है कि दोनों ही अपनी शादी को सिक्रेट रखना चाहते हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की और कटरीना के इस खास मौके पर उनके करीबी दोस्त और परिजन मौजूद रहेंगे। इसी बीच हाल ही में मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत जोधपूर पहुंचे हैं। दोनों को एयरपोर्ट पर देखते ही अब इसका कनेक्शन विक्की और कटरीना की शादी से जोड़ा जा रहा है। खबरों को माने तो नेहा और रोहन किसी बड़ी शादी में परफॉर्म करने वाले हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि यह बिग वेडिंग कोई और नहीं बल्कि खुद विक्की कौशल और कटरीना कैफ की है। 

Vicky Katrina Wedding: Neha Kakkar and Rohanpreet spotted in Jodhpur speculations rife to perform at Vicky Katrina wedding
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना और विक्की के शादी समारोह 4 दिनों तक चलले वाले हैं। इसके तहत सबसे पहले 7 दिसंबर को महिला संगीत होगा। इसके बाद 8 दिसंबर को मेहंदी और 9 दिसंबर को शादी होगी। आखिर में कपल 10 दिसंबर को रिसेप्शन आयोजित करेगा।  दोनों राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट होटल में शादी करेंगे, जिसकी तैयारी दोनों की तरफ से पूरी हो चुकी है। कटरीना और विक्की कौशल ने अपनी शादी में कुछ खास लोगों को ही बुलाया है, जिसमें उनके परिवार के अलावा महज कुछ करीबी लोग शामिल हैं।

Vicky Katrina Wedding: Neha Kakkar and Rohanpreet spotted in Jodhpur speculations rife to perform at Vicky Katrina wedding
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं शादी की तैयारियों के बीच इस कपल की वेडिंग थीम भी सामने आ चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, कटरीना और विक्की की मेहंदी की थीम गोल्ड, बेज, आइवरी और व्हाइट होगी। जबकि संगीत की थीम ब्लिंग रखी गई है। साथ ही संगीत में दुल्हा-दुल्हन के अलावा बॉलीवुड के कई जाने-माने सेलेब्स भी अपना जलवा बिखेरेंगे। शादी की बात करें तो इसके लिए पेस्टल शार्बट थीम रखी गई है। हालांकि, इस बारे में विक्की और कटरीना ती तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Katrina Wedding: Neha Kakkar and Rohanpreet spotted in Jodhpur speculations rife to perform at Vicky Katrina wedding
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

इधर, कोरोना के बीच हो रही शादी को लेकर कपल काफी अलर्ट नजर आ रहा है। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से भी शादी के लिए कई इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में विक्की और कटरीना ने अपनी शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए तीन शर्तें भी रखी हैं। इसके तहत शादी में आने वाले हर मेहमान को आरटी-पीसीआर रिपोर्ट लानी होगी। शादी में शामिल होने के लिए हर मेहमान को फुली वैक्सीनेटेड होना भी जरूरी है। अपनी कार से आने वाले मेहमानों को इवेंट मैनेजमेंट कंपनी से शादी के लिए बनवाया गया स्टीकर लेना होगा।

विज्ञापन
Vicky Katrina Wedding: Neha Kakkar and Rohanpreet spotted in Jodhpur speculations rife to perform at Vicky Katrina wedding
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

शादी की तारीख नजदीक आते ही अब शादी की हलचल और तेज हो चुकी है। इसी बीच बीते दिनों अभिनेता विक्की कौशल को कटरीना के घर के बाहर स्पॉट किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना कैफ की बेस्ट फ्रैंड और स्टाइलिस्ट अनीता श्रॉफ अदजानिया भी उनके घर पहुंचीं थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि विक्की शेन और फाल्गुनी पीकॉक के डिलीवर किए गए वेडिंग आउटफिट ट्राय करने कटरीना के घर पहुंचे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed