फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विक्की कौशल का जन्मदिन और दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए आगे आईं सोनाक्षी सिन्हा, पांच खबरें

Sat, 16 May 2020 07:45 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 16 May 2020 07:45 AM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal Birthday and Sonakshi Sinha Provide Food For Daily Wage Workers entertainment news
विक्की कौशल और सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : Social Media

फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से सभी के दिलों पर सीधे स्ट्राइक करने वाले अभिनेता विक्की कौशल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। 16 मई को विक्की कौशल अपना जन्मदिन मनाते हैं। विक्की कौशल की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, और इस फैन फॉलोइंग में लड़कियों की संख्या भी काफी है। विक्की कौशल के कई सोशल मीडिया पोस्ट पर उनको उनकी फैंस प्रपोज कर चुकी हैं। 



'फिल्म में लड़की क्यों नहीं मिलती' के सवाल पर विक्की कौशल ने हंसते हुए दिया था ये जवाब

 

Vicky Kaushal Birthday and Sonakshi Sinha Provide Food For Daily Wage Workers entertainment news
शाहरुख खान के दोस्त अभिजीत का निधन - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस इन दिनों देशभर में अपना कहर बरपा रहा है। लॉकडाउन की वजह से लोग अपने घरों में कैद हैं। मुंबई, कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के लिए एक बुरी खबर आई है। उनके करीबी और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के एक बहुत अहम सदस्य का अचानक निधन हो गया है। 

शाहरुख खान के इस करीबी का हुआ निधन, लिखा- 'तुम बहुत याद आओगे मेरे दोस्त'


 

Vicky Kaushal Birthday and Sonakshi Sinha Provide Food For Daily Wage Workers entertainment news
सचिन कुमार और अक्षय कुमार - फोटो : Social Media

स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'कहानी घर घर की' के अभिनेता सचिन कुमार का शुक्रवार को मुंबई के अंधेरी स्थित अपने ही घर में हार्ट अटैक से निधन हो गया। 42 साल के सचिन रिश्ते में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के भाई लगते थे। 

अक्षय कुमार के कजिन सचिन कुमार का निधन, 'कहानी घर घर की' में निभाया था किरदार


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal Birthday and Sonakshi Sinha Provide Food For Daily Wage Workers entertainment news
सोनल चौहान

इमरान हाशमी की फिल्म 'जन्नत' तो आपने देखी ही होगी। इस फिल्म में इमरान हाशमी के अपोजिट मासूम जोया माथुर नाम की लड़की का किरदार निभाया था सोनल चौहान ने। सोनल चौहान का 16 मई को जन्मदिन है। लॉकडाउन के बीच सोनल का जन्मदिन को लेकर कुछ खास प्लान नहीं है। सोनल बेशक इन दिनों हिंदी सिनेमा से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका क्रेज आज भी बरकरार है।

शाही परिवार से ताल्लुक रखती है ये अभिनेत्री, इमरान हाशमी संग 'जन्नत' में जीता था सबका दिल


 

विज्ञापन
Vicky Kaushal Birthday and Sonakshi Sinha Provide Food For Daily Wage Workers entertainment news
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस से इस वक्त पूरा देश एक साथ मिलकर जंग लड़ रहा है। हर शख्स इस जानलेवा वायरस के खिलाफ अपना भरपूर योगदान दे रहा है। बॉलीवुड सितारे लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए अपना कदम बढ़ाया।

दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने बढ़ाया कदम, इस काम के जरिए जुटा रही हैं पैसा

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed