फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

100 करोड़ी फिल्म देने के बाद विक्की कौशल का गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप, वजह कहीं कटरीना तो नहीं

Sun, 17 Mar 2019 12:28 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 17 Mar 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
vicky kaushal break up with harleen sethi rumour for katrina kaif
vicky kaushal, katrina kaif, harleen sethi - फोटो : social media

एक के बाद एक हिट देकर विक्की कौशल बॉलीवुड के नए स्टार बनकर उभरे हैं। हाल ही में विक्की कौशल की उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म की सफलता के बाद विक्की कौशल की निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोग जानना चाहते हैं। एक शो में पहुंचे विक्की ने खुद खुलासा किया था कि वो एक्ट्रेस हरलीन सेठी को डेट कर रहे हैं।

vicky kaushal break up with harleen sethi rumour for katrina kaif
vicky kaushal - फोटो : file photo

शो में विक्की कौशल के खुलासे के बाद हरलीन सेठी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी जिससे उनके रिश्ते पर मुहर लगी थी लेकिन जल्द ही दोनों के बीच ब्रेकअप की खबर आ गई। इस बात का पता तब चला जब हरलीन ने विक्की को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। साथ ही उन्होंने कुछ ब्रेकअप की तस्वीरों को लाइक किया है।

vicky kaushal break up with harleen sethi rumour for katrina kaif
vicky kaushal - फोटो : file photo

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्की कौशल और हरलीन सेठी के ब्रेकअप की वजह कटरीना कैफ हैं। टाइम्स नाउ के मुताबिक, हरलीन को लग रहा था कि विक्की कौशल, कटरीना की वजह से उन्हें धोखा दे रहे थे। इस वजह से उन्होंने ब्रेकअप का फैसला लिया हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि कटरीना ने दोनों के रिश्ते में दरार पैदा की है। इस बात के कयास इस वजह से लग रहे हैं क्योंकि चैट शो कॉफी विद करण में करण जौहर ने विक्की कौशल को बताया कि 'कटरीना ने कहा है कि उनकी जोड़ी विक्की कौशल के साथ अच्छी लगेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
vicky kaushal break up with harleen sethi rumour for katrina kaif
Vicky Kaushal - फोटो : file photo

करण जौहर की इस बात को सुनकर विक्की कौशल को यकीन नहीं आता कि कटरीना ने ऐसा कहा है। बहरहाल, ऐसा लगता नहीं है कि विक्की कौशल, कटरीना को डेट करके सलमान से पंगा लेंगे। स्टारडम की चकाचौंध देख रहे विक्की कौशल इस वक्त इंडस्ट्री के फेवरेट बने हुए हैं और ऐसा कुछ भी करने से बचेंगे जिससे उनके करियर को नुकसान पहुंचे।

विज्ञापन
vicky kaushal break up with harleen sethi rumour for katrina kaif
vicky kaushal - फोटो : file photo

वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल इस वक्त करण जौहर के प्रोडक्शन की अगली फिल्म तख्त कर रहे हैं। मल्टीस्टारर इस फिल्म में करीना कपूर, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed