विक्की कौशल के पास इन दिनों कई फिल्में हैं । इसके अलावा वो कटरीना कैफ के साथ अफेयर की खबरों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं । कई बार उन्हें साथ में घूमते-फिरते भी देखा गया है । हालांकि इस बारे में दोनों ही सितारों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है । हाल ही में विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर बयान दिया है ।
विक्की कौशल की गर्लफ्रेंड को लेकर आया भाई सनी काैशल का बयान, 'मैं भी उसी लड़की से प्यार...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में सनी ने कहा, 'मुझे पता नहीं था कि वो विक्की की गर्लफ्रेंड है। मुझे बाद में पता चला कि विक्की उसे डेट कर रहा है।' जब उनसे पूछा गया कि विकी को इंटरव्यू देखने के बाद पता चल जाएगा, तो सनी ने हंसते हुए कहा, ‘वह यह नहीं जान पाएगा कि कौन-सी वाली है।’
View this post on Instagram
Over and out. #TheForgottenArmy, trailer out now. link in bio @primevideoin @kabirkhankk @sharvari
A post shared by Sunny Kaushal (@sunsunnykhez) on
सनी ने कहा था कि लोग उन्हें विक्की के भाई के रूप में जानते हैं और इस बात पर उन्हें गर्व है । सनी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं । बता दें कि सनी, कबीर खान की वेब सीरीज 'द फॉरगॉटेन आर्मी' में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे । यह फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है ।