फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhaava: विक्की कौशल के फैंस पर 'छावा' को लेकर दीवानगी, किसी ने पोस्टर पर दूध चढ़ाया तो कुछ ने की आरती

Sat, 15 Feb 2025 07:13 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 15 Feb 2025 07:13 PM IST
सार

Chhaava: विक्की कौशल की फिल्म छावा को लेकर लोगों में जबर्दस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर अभिनेता के फैंस के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन
Vicky Kaushal Fans Go Crazy Over Chhaava Pour Milk on Posters and Perform Aarti
छावा का एक दृश्य - फोटो : यूट्यूब

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग ली है। यह फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित है। फिल्म को मिली-जुली समीक्षा प्राप्त हुई है, लेकिन विक्की की शानदार परफॉर्मेंस को सभी ने सराहा है। फिल्म के निर्माता के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 33 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है जो विक्की के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है।


Chum-Veer: करण वीर मेहरा ने चुम दरंग के साथ अपने रिश्ते की कर दी पुष्टि, वीडियो बटोर रहा सुर्खियां

Vicky Kaushal Fans Go Crazy Over Chhaava Pour Milk on Posters and Perform Aarti
छावा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
छावा को लेकर फैंस में दिख रही दीवानगी

‘छावा’ को लेकर विक्की के फैंस काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अब तक कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें अभिनेता के फैंस की दीवानगी देखी जा सकती है। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में एक फैन फिल्म के पोस्टर पर दूध चढ़ाता नजर आ रहा है। इस वीडियो को खुद विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "छत्रपति संभाजी महाराज की जय"।
Hema Malini: भरतनाट्यम से भारत की संस्कृति को दिखाने पर हेमा मालिनी को गर्व, बोलीं- 'नृत्य ही मेरी साधना है'

View this post on Instagram

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)


Vicky Kaushal Fans Go Crazy Over Chhaava Pour Milk on Posters and Perform Aarti
छावा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फैंस आरती करते आए नजर

इसके अलावा हैदराबाद के एक थिएटर से एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस फिल्म के पोस्टर की आरती करते हुए और बाद में नारियल तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में फैंस "हर हर महादेव" का उद्घोष कर रहे हैं। इस दृश्य ने दर्शकों के उत्साह को और बढ़ा दिया है।

View this post on Instagram

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)


विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal Fans Go Crazy Over Chhaava Pour Milk on Posters and Perform Aarti
'छावा' प्रमोशन के दौरान विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विक्की कौशल ने व्यक्त किया आभार

जहां फिल्म ने धमाकेदार शुरुआत की है, वहीं विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर दर्शकों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, "आपके प्यार ने छावा को सचमुच जिंदा कर दिया। आपके सारे संदेश, कॉल्स और जो वीडियो आप सभी अपने छावा देखने के अनुभव के बाद शेयर कर रहे हैं, मैं सब देख रहा हूं… आपके प्यार के लिए धन्यवाद...मैं हर एक का आभारी हूं कि आप सभी ने छत्रपति संभाजी महाराज की महिमा का जश्न मनाया।"

View this post on Instagram

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)


विज्ञापन
Vicky Kaushal Fans Go Crazy Over Chhaava Pour Milk on Posters and Perform Aarti
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम
पहले सप्ताहांत में कितनी कमाई करेगी छावा?

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ‘छावा’ में रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की शुरुआत शानदार रही है। उम्मीद की जा रही है कि यह बॉक्स ऑफिस पर आने वाले दिनों में अच्छा प्रदर्शन करेगी। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म पहले वीकेंड में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाती है या नहीं।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed