जब भी दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराती हैं, नुकसान दोनों को ही होता है। लेकिन मानों आज कल बॉक्स ऑफिस का ट्रेंड ही कुछ ऐसा हो गया है कि ज्यादातर मेकर्स दो फिल्मों को एक साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज करने का जोखिम उठा रहे हैं। जहां पहले मैच प्लेग्राउंड पर देखने को मिलता था, वहीं अब वैसा ही कुछ बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों के क्लैश पर देखने को मिलता है। बीते दिनों हमने 'ओएमजी 2' और 'गदर 2' का क्लैश देखा था, वहीं आने वाले दिनों में कई बड़ी फिल्में एक दूसरे से बॉक्स ऑफिस पर टकराती नजर आएंगी। इन फिल्मों में विक्की कौशल स्टारर 'सैम बहादुर' और रणबीर कपूर अभिनीत 'एनिमल' का नाम भी शामिल हो गया है। दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर विक्की कौशल ने प्रतिक्रिया दी है।
Vicky Kaushal: 'सैम बहादुर' बनाम 'एनिमल' पर विक्की कौशल ने दी प्रतिक्रिया, एक्टर का जवाब फैंस में भर देगा जोश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां दर्शक फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाल की उम्मीद कर रहे हैं, वहीं टीजर के साथ सामने आई इसकी रिलीज डेट ने रणबीर कपूर के फैंस को चिंता में डाल दिया है। दरअसल, विक्की कौशल स्टारर यह फिल्म 1 दिसंबर, 2023 को रिलीज होने वाली है, जिससे साफ हो गया है कि यह रणबीर कपूर की 'एनिमल' से बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी। 'सैम बहादुर' के टीजर लॉन्च पर विक्की कौशल ने रणबीर कपूर की फिल्म के साथ होने वाले टकराव पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि शुक्रवार को वे अपनी फिल्में दर्शकों को सौंप देंगे।
Bollywood Stars: अभिनय ही नहीं शब्दों के भी जादूगर हैं ये सितारे, लिख चुके हैं किताबें
विक्की कौशल बोले, 'जैसा कि रॉनी स्क्रूवाला ने कहा, आज के समय में, एक इंडस्ट्री के रूप में हमें दर्शकों को एक ही दिन में कई फिल्मों का ऑप्शन देना चाहिए। इसी तरह हम एक इंडस्ट्री के रूप में फलेंगे-फूलेंगे। हमारे पास एक साल में इतने सारे हफ्ते होते हैं, लेकिन एक इंडस्ट्री के रूप में, हम खुद को एक साल में इतनी सारी फिल्में बनाने तक ही सीमित नहीं रख सकते। हमें कई फिल्में बनानी होंगी और एक ही दिन में हमारी कई फिल्में रिलीज होंगी। हमें एक ही दिन में चल सकने वाली कई फिल्मों के साथ एक माहौल बनाना होगा। हमारे पास दर्शकों में ताकत है, तो क्यों नहीं? मुझे लगता है कि हमें भी अब इस पर काम शुरू करने की जरूरत है।'
Michael Douglas: IFFI में सत्यजीत रे लाइफटाइम पुरस्कार से नवाजे जाएंगे हॉलीवुड एक्टर, अनुराग ठाकुर ने की घोषणा
इसके अलावा, विक्की कौशल ने कहा कि आज के समय में दर्शकों के उत्साह को देखते हुए, उन्हें लगता है कि अगर वे दो फिल्मों के साथ तालमेल बिठाते हैं और दोनों फिल्में अच्छी हैं, तो दोनों काम कर सकती हैं। उन्होंने कहा, 'तो, मैं एनिमल के लिए उतना ही उत्साहित हूं जितना कोई और होगा, जब तक यह दर्शकों के लिए अच्छी है। हम उनके लिए काम करते हैं।' 'सैम बहादुर' और 'एनिमल' दोनों ही फिल्में 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। विक्की कौशल स्टारर इस फिल्म में उनके अलावा सनाया मल्होत्रा और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है।
Leo: 'लियो' के सेट पर संजय दत्त को अप्पा कहकर बुलाते थे लोकेश कनगराज, बोले- उनके बेटे जैसा हूं