बॉलीवुड के गलियारों में बीते काफी महीनों से कटरीना कैफ और विक्की कौशल के इश्क की चर्चा हो रही है। लेकिन इन दोनों ने ही कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया कि ये दोनों एक रिश्ते में हैं। परंतु वो कहावत तो अपने सुनी होगी प्यार और तकरार कितना भी छुपा लो सामने आ ही जाता है और ऐसा ही कुछ हुआ है बॉलीवुड की शीला कटरीना और उरी अभिनेता विक्की कौशल के साथ भी। अब कई रिपोर्ट्स में दोनों की शादी को लेकर कयास लगाए जाने लगे। बताया जा रहा है कि दोनों ने सीक्रेट सगाई कर ली है।
सोशल मीडिया: विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने चुपके से कर ली सगाई? देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, विक्की कौशल और कटरीना कैफ के फैंस ने दावा किया है कि दोनों की सगाई और रोका सेरेमरी हो गई है। हालांकि इस बार में दोनों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। लेकिन एक्ट्रेस की टीम के मुताबिक, कोई रोका सेरिमनी नहीं हुई है और कटरीना जल्द ही 'टाइगर 3' की शूटिंग के लिए निकलने वाली हैं। कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने कभी भी रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई, लेकिन इन दोनों ने कभी इस बात से इनकार भी नहीं किया कि वो एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
बीते दिनों हर्षवर्धन ने ये साफ कर दिया कि कटरीना और विक्की एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में हर्षवर्धन ने कटरीना कैफ और विक्की कौशल के रिश्ते के बारे में खुलासा किया। दरअसल इस अभिनेता से बॉलीवुड के उस कपल के बारे में खुलासा करने के लिए कहा गया जिसको लेकर कई खबरें हैं कि वो कपल हैं, लेकिन उन्हें लगता है वो सिर्फ खबर नहीं बल्कि सच में एक-दूसरे को डेट कर रहें हैं। इस बात का जवाब देते हुए हर्षवर्धन ने कहा, "विक्की और कटरीना साथ हैं, यह सच है। मुझे लगता है ये बताने के बाद अब मेरे लिए परेशानी खड़ी होनी वाली है?शायद! मुझे नहीं पता, मुझे लगता है कि वो अपने रिश्ते को लेकर खुले हैं।
साल 2020 में एक इंटरव्यू के दौरान जब विक्की से ये सवाल पूछा गया कि क्या वो कटरीना को डेट कर रहे हैं तो उन्होंने इस बात का जवाब न देने का फैसला किया। विक्की ने कहा था, 'मैं उम्मीद करता हूं आप इसका आदर करें। मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में बातचीत नहीं करना चाहता क्योंकि अगर मैं बात करूंगा तो यह एक मुद्दा बन जाएगा और उसमें कुछ सही और गलत चीजें जोड़ दी जाएंगी। ये कुछ ऐसा है जिसे मैं अपने जीवन में नहीं आमंत्रित करता।'
विक्की अपने मुंह से भले ही इस बात को न स्वीकार करें कि वो बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कटरीना कैफ के प्यार में गिरफ्तार हैं। लेकिन उनकी तस्वीरें बहुत कुछ बोल देती हैं। उरी अभिनेता को अक्सर कटरीना कैफ के घर जाते हुए देखा गया है। इन दोनों को एक-साथ पार्टी करते हुए भी मीडिया ने अपने कैमरे में कैप्चर किया। कटरीना कई बार विक्की की टी-शर्ट पहने भी दिखाई दी हैं।

कमेंट
कमेंट X