फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding: विक्की- कटरीना के वेडिंग वेन्यू से सामने आईं तस्वीरें, फोर्ट के अंदर घूमते नजर आए मेहमान

Thu, 09 Dec 2021 06:12 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 09 Dec 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding: Photos surfaced from Vicky-Katrina wedding venue guests were seen roaming inside the fort
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल आज शादी के बंधन में बंध चुके हैं। ऐसे में शादी को लेकर कई तरह के इंतजाम किए गए। इसी क्रम में शादी को पूरी तरह से सीक्रेट रखने के लिए इस कपल ने कई प्रतिबंध और एहतियात भी बरते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर किसी ना किसी तरह शादी से जुड़ी कोई ना कोई जानकारी सामने आ ही रही है। इसी बीच अब विक्की और कटरीना की शादी के वेन्यू की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आ चुकी हैं।

सामने आई इन तस्वीरों में विक्की और कटरीना की शादी में पहुंचे मेहमान सिक्स सेंस फोर्ट के गलियारों में टहलते नजर आए। इन तस्वीरों में विवाह स्थल पर मौजूद मेहमानों की कुछ झलकियां और शादी की पोशाक भी देखने को मिल रही हैं। विक्की और कटरीना बीते कुछ दिनों से राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंस फूड बरवाड़ा में अपने शादी के फंक्शन इंजॉय कर रहे हैं। इसी बीच वेडिंग वेन्यू से आई यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding: Photos surfaced from Vicky-Katrina wedding venue guests were seen roaming inside the fort
विक्की- कटरीना वेडिंग वेन्यू - फोटो : सोशल मीडिया

सामने आई इन तस्वीरों में से एक में खिड़की पर एक लहंगा लटका नजर आ रहा है। वहीं, शेरवानी पहने कोई लहंगे के बगल में खड़ा दिखाई दे रहा है। इसके अलावा एक अन्य फोटो में विक्की कौशल के पिता श्याम कौशल विवाह स्थल पर नजर आ रहे हैं।

Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding: Photos surfaced from Vicky-Katrina wedding venue guests were seen roaming inside the fort
विक्की- कटरीना वेडिंग वेन्यू - फोटो : सोशल मीडिया

कपल ने अपनी शादी में सीमित मेहमानों को ही निमंत्रण दिया है। इसके तहत फाइनल हुई लिस्ट के मुताबिक शादी में कथित तौर पर सिर्फ 120 लोग ही शामिल हो रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो यहां से कबीर खान, पत्नी मिनी माथुर और बच्चे, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, गुरदास मान समेत विभिन्न कलाकार शादी में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding: Photos surfaced from Vicky-Katrina wedding venue guests were seen roaming inside the fort
विक्की- कटरीना वेडिंग वेन्यू - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा मीका सिंह ने भी इस बात की जानकारी दी थी कि उन्हें भी शादी के लिए निमंत्रण दिया गया था। लेकिन काम की वजह से वह शादी में शामिल नहीं हो सके। दूसरी ओर सलमान खान बहन अर्पिता खान और अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने भी इस बात की पुष्टि की कि उन्हें शादी में आमंत्रित नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding: Photos surfaced from Vicky-Katrina wedding venue guests were seen roaming inside the fort
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

 विक्की और कटरीना सोमवार को अपने परिवार के साथ राजस्थान के लिए रवाना हुए थे। शादी के लिए निकलने से पहले दोनों ने ही पैपराजी को अलग-अलग पोज भी दिए थे। इसके बाद यह कपल बीते दिनों हुई मेहंदी और संगीत की रस्मों में शामिल हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed