बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को सोशल मीडिया यूजर्स लेडी रणवीर सिंह बता रहे हैं और उनकी हंसी उड़ा रहे हैं। दरअसल, सभी जानते हैं कि एक्टर रणवीर सिंह को उनके फैशन स्टाइल के लिए अक्सर ट्रोर्ल्स किया जाता है। रणवीर सिंह अक्सर उट-पटांग आउटफिट में दिखते रहते हैं। पर इस बार यूजर्स के निशाने पर शिल्पा शेट्टी आई हैं।
Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी के जूतों को देखकर यूजर्स ने उड़ाई हंसी, कहा- लेडी रणवीर सिंह!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या है मामला?
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बुधवार रात रियाद के लिए उड़ान भरी। वह सलमान खान के द-बैंग टूर का हिस्सा हैं। जिसमें आयुष शर्मा, प्रभुदेवा, गुरु रंधावा और अन्य भी शामिल हैं। यही वजह है कि सलमान खान एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में शामिल नहीं हो पा रहे हैं, क्योंकि रियाद में उनका कार्यक्रम है। शिल्पा शेट्टी को रियाद के लिए उड़ान भरते वक्त पैपराजी द्वारा स्पॉट किया गया।
शिल्पा शेट्टी को कलिना एयरपोर्ट पर पैपराजी ने स्पॉट किया। उन्होंने इस दौरान पैपराजी को पोज भी दिये। लेकिन सबका ध्यान उनके जूतों ने अपनी तरफ खींचा। शिल्पा शेट्टी ने सफेद कलर की टी-शर्ट और उसके ऊपर चमड़े की काली जैकेट पहनी हुई थी।
यहां तक तो सही था, लेकिन उनके पैरों पर अलग-अलग कलर के जूते थे। शिल्पा ने दोनों पैरों पर अलग-अलग रंग के जूते पहने हुए थे। यही वजह थी कि सबकी नजर उनके स्नीकर्स पर ही थी। उन्होंने अपने हाथ में नारंगी रंक का हैंडबैक पकड़ा हुआ था, जिसका कलर उनके एक पैर के जूते से मिल रहा था।