फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Only On Twitter: सोनू सूद बने साल के सबसे चर्चित सितारे, विजय के इस ट्वीट ने जीता हिंदुस्तान का दिल

Thu, 09 Dec 2021 04:25 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Thu, 09 Dec 2021 04:25 PM IST
विज्ञापन
most tweeted about Bollywood personalities of the year Sonu Sood, Alia Bhatt tops
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोशल मीडिया में अगर फेसबुक पर लोग रिश्ते, नाते, प्यार, वफ़ा की बातें करते हैं तो इंस्टाग्राम पर वह सुनाते हैं अपने बदलते अंदाज का हाल लेकिन जब बात सूचनाओं और जानकारियों की आती है तो देश विदेश में सबकी पहली पसंद ट्विटर ही होता है। और, दूसरे तमाम क्षेत्रों की तरह मनोरंजन जगत में भी ट्विटर का काफी बोलबाला रहा है। इस साल ट्विटर पर सक्रिय लोगों में से सबसे आगे कौन सी फिल्में, कलाकार और विषय रहे, इसका नतीजा आ गया है। हिंदी सिनेमा में बाजी जहां सोनू सूद और आलिया भट्ट के हाथ लगी है वहीं छोटे परदे की दुनिया के मामले में लोगों के दिलों पर सिद्धार्थ शुक्ला का राज अब भी कायम है। लेकिन, ट्विटर पर बात अगर फॉलोअर्स की करें और पैमाना रीट्वीट और मोस्ट कोटेड ट्वीट्स का हो तो हिंदी सिनेमा के सितारे अपने दक्षिण भारतीय साथियों के सामने कहीं नहीं ठहरते। बीते साल की तरह इस साल भी ट्विटर पर सबसे ज्यादा रीट्विट किए गए सितारे अभिनेता विजय ही रहे।

most tweeted about Bollywood personalities of the year Sonu Sood, Alia Bhatt tops
Vijay - फोटो : Twitter

साल 2021 की शुरुआत अपनी फिल्म ‘मास्टर’ से करने वाले अभिनेता विजय की ट्विटर पर गजब की फैन फॉलोइंग है। 1 जनवरी 2021 से लेकर 15 नवंबर 2021 के बीच भारत में जिस ट्वीट को सबसे ज्यादा रीट्वीट और लाइक किया गया, वह ट्वीट अभिनेता विजय की आने वाली फिल्म ‘बीस्ट’ का फर्स्ट लुक है। इस ट्वीट पर विजय के प्रशंसकों ने बेइंतहा प्यार बरसाया। करीब साढ़े तीन लाख लाइक्स, 10 हजार से ऊपर कोट ट्वीट्स और करीब डेढ़ लाख रीट्वीट्स के साथ ये ट्वीट देश का सबसे लोकप्रिय ट्वीट बनने में कामयाब रहा। पिछले साल भी विजय की अपने प्रशंसकों के साथ ली गई एक सेल्फी ने ट्विटर पर ये रिकॉर्ड बनाया था।
 

most tweeted about Bollywood personalities of the year Sonu Sood, Alia Bhatt tops
महेश बाबू - फोटो : Instagram

रीट्वीट और लाइक्स में अव्वल नंबर रहने के अलावा दक्षिण भारतीय सितारों में से ही महेश बाबू ने पूरे देश में सबसे ज्यादा कोट की गई ट्वीट का खिताब अफने नाम किया। उनके फिर से फिल्म ‘सरकारु वारी पाटा’ के लिए काम शुरू करने वाली ट्वीट इस साल की सबसे ज्यादा कोट की गई ट्वीट रही है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
most tweeted about Bollywood personalities of the year Sonu Sood, Alia Bhatt tops
फिल्म मास्टर में विजय और विजय सेतुपति - फोटो : अमर उजाला मुंबई

और, अगर बात सिर्फ किसी फिल्म को लेकर ट्विटर पर चली चर्चाओं या संवाद की की जाए तो भी हिंदी फिल्मों का इस लिस्ट में दूर तक नामोनिशान तक नहीं है। ट्विटर पर साल भर चली चर्चाओं और बहसों में जो फिल्म सबसे आगे रही है वह अभिनेता विजय की फिल्म ‘मास्टर’। इसके बाद के अगले चार स्थानों पर जो फिल्में रही हैं, वे हैं ‘वलीमाई’,  ‘बीस्ट’, ‘जय भीम’ और ‘वकील साब’।

विज्ञापन
most tweeted about Bollywood personalities of the year Sonu Sood, Alia Bhatt tops
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

हिंदी मनोरंजन उद्योग की लाज ट्विटर पर इसके टीवी शोज ने बचाई। कलर्स चैनल के रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ को लेकर ट्विटर पर इस साल सबसे ज्यादा सरगर्मियां रहीं। इसके बाद दूसरे नंबर पर रहा शो ‘गुम है किसी के प्यार में’। टॉप 5 में अगले तीन स्थानों पर जो शो रहे, उनके नाम हैं, ‘बैरिस्टर बाबू’,  ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘मेहंदी है रचने वाली’। बिग बॉस से जुड़ी शख्सीयतें भी इस दौरान ट्विटर पर काफी लोकप्रिय रहीं लेकिन इनमें भी सबसे आगे रहे दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed