फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड के बाद इस खास दोस्त ने ऋषि कपूर से की मुलाकात, नीतू भी आईं नजर

Wed, 15 May 2019 03:43 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 15 May 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
vicky kaushal met rishi kapoor in new york after deepika padukone
vicky kaushal, rishi kapoor - फोटो : social media

उरी फेम एक्टर विक्की कौशल 16 मई को अपना जन्मदिन मनाएंगे। विक्की इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं, जहां ऋषि कपूर कैंसर का इलाज करा रहे हैं। इस बीच विक्की अपना वक्त निकालकर ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी शेयर की है।

vicky kaushal met rishi kapoor in new york after deepika padukone
विक्की कौशल - फोटो : amar ujala

तस्वीर में विक्की कौशल, ऋषि कपूर और नीतू कपूर नजर आ रहे हैं। विक्की ने इससे पहले संजू फिल्म में रणबीर कपूर के खास दोस्त कमली का रोल किया था। उनका ये रोल इतना पॉपुलर हुआ कि असल जिंदगी में भी लोग उन्हें कमली के नाम से पुकारने लगे। 

vicky kaushal met rishi kapoor in new york after deepika padukone
Rishi Kapoor - फोटो : instagram

ऋषि करीब 9 महीनों से न्यूयॉर्क में हैं और कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। ऋषि कैंसर फ्री हो चुके हैं लेकिन उन्हें भारत आने में दो महीने और लगेंगे। बाद में ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर का बयान आया कि वो जल्द भारत वापस लौटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
vicky kaushal met rishi kapoor in new york after deepika padukone
deepika padukone

दीपिका पादुकोण पिछले दिनों न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर से मिलने पहुंची थीं तो नीतू कपूर ने उनका स्वागत किया। नीतू कपूर ने दीपिका के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर कीं। तस्वीरों को शेयर करते हुए नीतू ने लिखा था, 'दीपिका के साथ एक शानदार शाम'।

विज्ञापन
vicky kaushal met rishi kapoor in new york after deepika padukone
Vicky Kaushal - फोटो : social media

खबरों की मानें तो जब रणबीर, दीपिका को डेट करते थे तब अफवाह उड़ी थी कि नीतू कपूर दीपिका को बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। अब इन तस्वीरों से साफ जाहिर कि वाकई में वो सिर्फ अफवाह ही थीं। दीपिका और कटरीना कैफ से ब्रेकअप के बाद अब रणबीर, आलिया को डेट कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed