फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govinda Naam Mera Trailer: शादी के बाद अब विक्की कौशल के रिपोर्ट कार्ड की बारी, धड़क के निर्देशक की जमकर तारीफ

Sun, 20 Nov 2022 10:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 20 Nov 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal praised Director Shashank khaitan in Govinda Naam Mera Trailer Launch Event
कियारा आडवाणी, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के बाद विकी कौशल और कटरीना कैफ की तस्वीरें, दोनों की मोहब्बत और दोनों का एक दूसरे की फिल्मों की पसंद में सोशल मीडिया पर पोस्ट करना दोनों के प्रशंसकों को खूब भाता है। शादी के बाद रिलीज हुई कटरीना कैफ की पहली फिल्म ‘फोन भूत’ की तारीफों के खूब कसीदे सोशल मीडिया पर विकी कौशल ने गढ़े थे। अब बारी विकी कौशल की है। फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ के बाद बॉक्स ऑफिस पर सर्जिकल स्ट्राइक के लिए बेताब विकी की लगातार दूसरी फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। ये नई फिल्म है 'गोविंदा नाम मेरा' और इसका ट्रेलर रविवार को मुंबई में रिलीज किया गया।


She Too: ‘मी टू’ का फायदा उठाने वालों का सनसनीखेज खुलासा, पूजा बेदी ने इंडियाज सन्स के जरिये दिखाया सच को आईना

Vicky Kaushal praised Director Shashank khaitan in Govinda Naam Mera Trailer Launch Event
गोविंदा नाम मेरा ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर की डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ निर्देशित करने वाले शशांक खेतान की तब से अब ये अगली फीचर फिल्म आई है। शशांक हालांकि वरुण धवन और आलिया भट्ट के साथ ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बदरीनाथ की दुल्हनिया’ जैसी हिट फिल्में बना चुके हैं लेकिन उनकी अगली फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ को रिलीज करने की हिम्मत न धर्मा प्रोडक्शंस जुटा पाया और न ही वायकॉम18। हालांकि, विकी कौशल इसी बात से खुश है कि लंबे समय से रिलीज का इंतजार कर रही उनकी ये फिल्म इसी साल रिलीज हो जा रही है।
Anu Aggarwal: 'आशिकी' फिल्म नहीं करना चाहती थीं अनु अग्रवाल, 'देवदास' थी इसकी बड़ी वजह

Vicky Kaushal praised Director Shashank khaitan in Govinda Naam Mera Trailer Launch Event
गोविंदा नाम मेरा ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक शशांक खेतान के बारे में विकी कौशल कहते हैं, ‘शशांक खेतान का मेरे जीवन में बहुत ही पॉजिटिव प्रभाव रहा है। वह रोज शूटिंग समय से दो घंटा पहले ही खत्म कर देते थे। कभी कभी जब समय से शूटिंग खत्म होती थी तो लगता था कि उस दिन कितना काम कर लिया।’ विकी कौशल के मुताबिक 'गोविंदा नाम मेरा' उनके करियर की पहली ऐसी फिल्म है जिसमें धोखा, सस्पेंस, रोमांस और डांस सबकुछ है।
Sonu Sood: ग्रेजुएट चायवाली की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, कहा- अब से आपका स्टॉल कोई नहीं हटाएगा


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal praised Director Shashank khaitan in Govinda Naam Mera Trailer Launch Event
गोविंदा नाम मेरा ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ की चर्चा चली तो विकी कौशल ने कहा, ‘जब शूटिंग जल्दी खत्म हो जाती थी और घर जल्दी पहुंचते थे, तब फिल्म की शूटिंग से जुड़े किस्से  कैटरीना से शेयर किया करते थे। 'गोविंदा नाम मेरा' को लेकर कैटरीना भी बहुत उत्साहित हैं। जब उन्होंने फिल्म का पोस्टर देखा था तो कहा था, 'वेरी गुड लव।' अब ट्रेलर उन्हें कैसा लगा ये घर जाकर पता चलेगा।’
Male Pregnancy based Movies: 'मिस्टर मम्मी' ही नहीं, इन फिल्मों में भी दिखाई गई पुरुष प्रेग्नेंसी की कहानी

विज्ञापन
Vicky Kaushal praised Director Shashank khaitan in Govinda Naam Mera Trailer Launch Event
करण जौहर, कियारा आडवाणी, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में विकी के साथ कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ आएंगी। इससे पहले विकी कौशल और भूमि पेडनेकर एक साथ 'भूत पार्ट वन -द हॉन्टेड शिप' और कियारा आडवाणी के साथ 'लस्ट स्टोरीज' में काम कर चुके हैं। इन दोनों फिल्मों का निर्माण भी करण जौहर ने ही किया था। फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' 16 दिसंबर 2022 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
Shehnaaz Gill: 'मेरी बच्ची मिल गई', शहनाज से गले मिलकर रोई पाकिस्तानी फैन, मीडिया के सामने यूं लुटाया प्यार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed