24 मार्च से जारी लॉकडाउन को पीएम नरेंद्र मोदी के आदेश के बाद 3 मई तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन के बीच सितारे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में सितारे अधिकतर घर के काम और अपने शौक सोशल मीडिया पर पूरे करते नजर आ रहे हैं। वहीं लॉकडाउन के बीच सितारे हेयरकट करते और करवाते भी नजर आ रहे हैं। इस लिस्ट में अब विक्की कौशल का नाम भी शामिल हो गया है।
घर बैठे इस अभिनेता ने दिया विक्की कौशल को हेयरकट, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में विक्की कौशल ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए बताया कि उन्होंने भी हेयरकट करवा लिया है। विक्की को हेयरकट उनके छोटे भाई व अभिनेता सनी कौशल ने दिया है। विक्की कौशल के नए हेयरस्टाइल को एक तरफ जहां फैंस काफी पसंद कर रहे हैं तो वहीं सोशल मीडिया यूजर्स और सितारे सनी कौशल के इस टैलेंट की तारीफ भी कर रहे हैं। सनी कौशल 'भंगड़ा पा ले' और वेब सीरीज 'द फॉरगॉटन आर्मी: आजादी के लिए' में नजर आ चुके हैं।
#QuarantineCut by @sunsunnykhez 💥💇🏽♂️
A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on
बता दें कि लॉकडाउन के साथ ही विक्की कौशल सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ कई वीडियोज शेयर कर चुके हैं। कभी विक्की घर के पंखे की सफाई करते नजर आते हैं तो वहीं कभी वो ऑमलेट बनाते नजर आते हैं। इन सभी वीडियोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, वहीं विक्की भी इन सभी कामों को काफी एन्जॉय कर रहे हैं।
Thought I’d interact with my fans today... 🙂 #quarantinelife
A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on
Make way for the latest entrant in the elite club of #TheOmeletteFlippers ! 🍳🏆 #chotikhushiyaan
A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on
याद दिला दें कि इससे पहले कोरोना के खिलाफ जारी जंग में विक्की कौशल पीएम और सीएम केयर्स फंड की मदद से एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता कर चुके हैं। इस बात की जानकारी खुद विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर दी थी। फैंस और सितारों ने विक्की की इस मदद को सराहा था।
A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on
वैसे बात विक्की कौशल के फिल्मी करियर की करें तो विक्की के खाते में सरदार उधम सिंह और सैम मानेकशॉ की बायोपिक है। सरदार उधम सिंह की बायोपिक का निर्देशन जहां शूजीत सरकार करे रहे हैं तो सैम मानेकशॉ के निर्देशन की जिम्मेदारी मेघना गुलजार के पास है। गौरतलब है कि इन दोनों फिल्मों के साथ ही विक्की के पास करण जौहर की तख्त भी है।
A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on