बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इन दिनों आगामी फिल्म को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। विक्की कौशल फिल्म 'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' से सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर धमाल मचाने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर अभी तक कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। इस फिल्म के साथ विक्की एक बार फिर अनुराग कश्यप संग काम करते हुए दिखाई देंगे। फिल्म में विक्की कौशल का किरदार काफी खास होने वाला है। हाल ही में, अनुराग कश्यप ने फैंस को फिल्म में विक्की के किरदार के बारे में बताया।
Anurag Kashyap: 'डीजे मोहब्बत' का किरदार निभाएंगे विक्की कौशल, अनुराग कश्यप ने किया बड़ा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने ट्विटर पर ट्वीट करके खुलासा किया है कि अभिनेता विक्की कौशल उनकी आगामी फिल्म 'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' में डीजे मोहब्बत की भूमिका निभाएंगे। अनुराग ने 'डीजे मोहब्बत' फिल्म से विक्की की तस्वीर शेयर करते हुए मोशन पोस्टर भी पोस्ट किया। अनुराग ने यह भी खुलासा किया कि फिल्म का गाना 'मोहब्बत से क्रांति' सोमवार को रिलीज होगा। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'धरती का देखा फाड़ के, आसमान के बादल छंट के, आ गई मोहब्बत, जो जाएगी क्रांति, 3 फरवरी को सिनेमाघरों में।' ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' फिल्म देखने के लिए तैयार हो जाएं।
Dharti ka seena phaad ke, aasman ke baadal chhant ke...Aa gayi Mohabbat...Jo laayegi Kranti! ✊🏼❤️#DJMohabbatReveal #VickyKaushalIsDJMohabbat#AlmostPyaarWithDJMohabbat in cinemas Feb 3.@vickykaushal09 @ItsAmitTrivedi @raghavcofficial #NehaTawde #Shelle @AlayaF___ pic.twitter.com/5EzXJpLyOX Dharti ka seena phaad ke, aasman ke baadal chhant ke...Aa gayi Mohabbat...Jo laayegi Kranti! ✊🏼❤️#DJMohabbatReveal #VickyKaushalIsDJMohabbat#AlmostPyaarWithDJMohabbat in cinemas Feb 3.@vickykaushal09 @ItsAmitTrivedi @raghavcofficial #NehaTawde #Shelle @AlayaF___ pic.twitter.com/5EzXJpLyOX
फिल्म के बारे में बात करते हुए अनुराग ने कहा ,'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है, क्योंकि यह कुछ ऐसा है जो मेरी बेटी के साथ मेरी बातचीत के आधार पर बना है। उन्होंने यह भी कहा, 'यह फिल्म मेरी पीढ़ी के साथ संबंधों की खोज को आगे लेकर जाता है, जो हमें हमारे भविष्य के बारे में बताता है। इस फिल्म में आपको प्यार के हर फेस को देखने का मौका मिलेगा। इस फिल्म के जरिए मैं खुद को अपनी जिंदगी के अगले फेस में जाता महसूस कर रहा हूं।'
Farah Khan: फराह खान ने उड़ाया करण जौहर का मजाक, बोलीं- बैकग्राउंड डांसर जैसे पहनते हैं कपड़े
बता दें कि फिल्म 'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' के निर्देशन के साथ साथ इसका लेखन भी अनुराग कश्यप ने ही किया है। इसमें अलावा इस फिल्म में एफ और करण मेहरा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। यह तीन फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले 2018 में अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'मनमर्जियां' में भी विक्की कौशल ने काम किया था।